{"_id":"63ea8c66dd53b777d5006a04","slug":"the-nephew-turned-out-to-be-the-murderer-of-the-businessman-ambedkar-nagar-news-c-13-1-87531-2023-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"अम्बेडकरनगर: भतीजा ही निकला व्यवसायी का कातिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अम्बेडकरनगर: भतीजा ही निकला व्यवसायी का कातिल
Tue, 14 Feb 2023 12:46 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Tue, 14 Feb 2023 12:46 AM IST
विज्ञापन
महरुआ (अंबेडकरनगर)। व्यवसायी की हत्या मामले का सोमवार को महरुआ पुलिस ने खुलासा कर दिया। व्यवसायी का कातिल उसका 28 वर्षीय भतीजा ही निकला। पुलिस ने भोर में आरोपी को हरिश्चंद्रपुर मोड़ से गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर आला कत्ल भी बरामद कर लिया। पूछताछ के बाद उसे जेल भेज दिया।
सात फरवरी की रात मंशापुर निवासी पवन कुमार सिंह (40) की बाजार स्थित दुकान पर सोते समय हत्या कर दी गई थी। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी। दिवंगत के भाई जगदीश सिंह ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कराया था।
एएसपी संजय कुमार व सीओ भीटी शुभम कुमार ने मौके का निरीक्षण कर वारदात के जल्द खुलासे का निर्देश दिया था। एसपी अजीत कुमार सिन्हा ने महरुआ पुलिस के साथ ही क्राइम ब्रांच व स्वॉट टीम को खुलासे के लिए लगाया था।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष महरुआ गजेंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि वे मंगलवार भोर में दल-बल के साथ गश्त पर थे। हरिश्चंद्रपुर मोड़ के पास से पुलिस से बचकर भागने की कोशिश कर रहे लवकुश सिंह को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपने चाचा पवन सिंह की हत्या की बात स्वीकार की। उसकी निशानदेही पर आला कत्ल लोहे का राॅड बरामद किया गया है।
एसओ गजेंद्र ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसके चाचा की शादी नहीं हुई थी। वे लगातार चल-अचल संपत्ति को बेच रहे थे। अपने हिस्से की भूमि बेचने के बाद अब उसके पिता के हिस्से की भूमि को बेचने का दबाव बना रहे थे।
बीते दिनों ट्रैक्टर को भी बेच दिया और उससे मिली रकम अनर्गल काम में लगा रहे थे। उसने कई बार विरोध किया लेकिन वे नहीं मान रहे थे। इसके चलते क्रोध में उसने यह कदम उठाया। इस मामले में हत्यारोपी के पिता जगदीश सिंह ने ही अज्ञात के विरुद्ध केस दर्ज कराया था।