{"_id":"5ff742ea8ebc3e30b7778443","slug":"the-names-of-the-accused-and-family-members-of-the-murder-will-also-be-removed-from-the-family-register-ambedkar-nagar-news-lko5586860188","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिवार रजिस्टर से भी हटेंगे हत्या के आरोपी व परिवारीजनों के नाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिवार रजिस्टर से भी हटेंगे हत्या के आरोपी व परिवारीजनों के नाम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। सगे भाइयों की हत्या के आरोपी अमित सिंह व उनकी पत्नी समेत दो बच्चों का नाम मल्लूपुर मजगवां के परिवार रजिस्टर से हटाए जाने की तैयारी है। इसी गांव के कुटुंब रजिस्टर में नाम शामिल किए जाने के बाद से ही बवाल की शुरुआत हुई थी। इससे पहले प्रशासन अमित व उसकी पत्नी के नाम निर्गत हुए निवास प्रमाणपत्र को निरस्त कर चुका है। उधर, पुलिस ने इसी मामले मेें मुख्य आरोपी अमित सिंह के पिता जगदंबा सिंह के नाम पर बनी लाइसेंसी पिस्टल व दोनाली बंदूक के लाइसेंस निरस्तीकरण की रिपोर्ट भेज दी है। जल्द ही यह दोनों लाइसेंस निरस्त हो जाएंगे।
दो सगे भाइयों की हत्या के जिस मामले की गूंज प्रदेश की राजधानी तक सुनाई पड़ी है, उसमें अब एक के बाद एक लगातार वह सब कार्रवाई सामने आ रही है, जो पहले ही हो जानी चाहिए थी। बनकटा बुजुर्ग गांव के मूल निवासी अमित सिंह की ओर से खुद को मल्लूपुर मजगवां गांव का निवासी साबित कराने के लिए की गई कोशिशों में मनमानी बरती गई। अब जबकि बड़ा हत्याकांड घटित हो गया, तो प्रशासन ने आननफानन में कार्रवाई की झड़ी लगा दी है। पहले तो लापरवाह कर्मियों को निलंबित किया गया, फिर अमित व उसकी पत्नी के नाम मल्लूपुर मजगवां गांव से जारी निवास प्रमाणपत्र निरस्त कर दिया गया।
इस बीच अमर उजाला को एक महत्वपूर्ण खबर हाथ लगी है। सूत्रों के अनुसार अब मल्लूपुर मजगवां ग्राम पंचायत के परिवार रजिस्टर से अमित सिंह व उसके परिवारीजनों का नाम खारिज किए जाने की तैयारी है। पूरे मामले में ब्लॉक कर्मियों व लेखपाल की ओर से नियमों की अनदेखी किए जाने को लेकर डीएम राकेश कुमार मिश्र नाराज हैं। उन्होंने सभी जिम्मेदारों के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। इसी के चलते अफसरों ने अमित सिंह व उसके परिवार का नाम भी मतदाता सूची से खारिज किए जाने की रिपोर्ट तैयार कर ली है। इसमें कहा गया है कि नियमों का पालन नहीं किया गया।
विज्ञापन
कुटुंब रजिस्टर अनुरक्षण नियमावली 1970 के प्राविधानों का हवाला देते हुए कहा गया कि इसके अनुसार परिवार रजिस्टर में नाम शामिल करने पर ध्यान नहीं दिया गया। जिला स्तरीय अधिकारियों को भेजी गई रिपोर्ट में कहा गया है कि अवैध ढंग से मल्लूपुर मजगवां ग्राम पंचायत के परिवार रजिस्टर में नाम शामिल किए जाने के चलते अमित सिंह, उसकी पत्नी श्रेया सिंह तथा दो बच्चों का नाम तत्काल खारिज किए जाने की जरूरत है। माना जा रहा है कि जल्द ही अमित व उसके परिवार का नाम मल्लूपुर मजगवां के परिवार रजिस्टर से हटा दिया जाएगा।