फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   The mystery of the woman's death wasn't revealed in the postmortem

Ambedkar Nagar News: पोस्टमार्टम में नहीं खुला महिला की मौत का राज

Sat, 25 Jul 2026 10:37 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jul 2026 10:37 PM IST
विज्ञापन
The mystery of the woman's death wasn't revealed in the postmortem
अंबेडकरनगर। अकबरपुर के रामपुर बनेथू गांव में 13 जुलाई को संदिग्ध परिस्थितियों में सीता देवी की मौत हो गई थी। शुक्रवार को कब्र खोदकर शव का पोस्टमार्टम कराया गया। हालांकि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका, जिसके चलते विसरा सुरक्षित कर लिया गया है। शनिवार को मृतका के छोटे पुत्र आकाश ने शव का दाह संस्कार कराया।
विज्ञापन

वहीं, महिला के पति रामसुभावन ने कथित तौर पर विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया था, उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। रामपुर बनेथू निवासी आकाश ने पुलिस को दिए गए शिकायती पत्र में आरोप लगाया था कि उनकी मां सीता देवी (52) और पिता राम सुभावन के मध्य आए दिन विवाद होता रहता था। बीते 13 जुलाई की रात भोजन करने के बाद रामसुभावन के साथ कमरे में सो गई थीं। 14 जुलाई की सुबह सीता देवी की संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। इसके बाद पिता ने जल्दबाजी में शव को दफन करवा दिया था। घटना के समय आकाश दिल्ली में थे। इसकी जानकारी हुई तो वह गांव पहुंचे लेकिन इससे पहले ही अंतिम संस्कार होने पर उन्होंने संदेह जताया।
विज्ञापन

पिता व उनकी कथित प्रेमिका पर हत्या करने का आरोप लगाते हुए शव का पोस्टमार्टम कराने की मांग की थी। डीएम ईशा प्रिया के आदेश पर 24 जुलाई को मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में शव कब्र से बाहर निकाला गया था। इसके बाद महिला के पति रामसुभावन ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया था। इंस्पेक्टर संतोष सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। विसरा सुरक्षित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed