फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   The movement will continue till the law is withdrawn

कानून वापस न होने तक जारी रहेगा आंदोलन

Fri, 15 Jan 2021 11:17 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 15 Jan 2021 11:17 PM IST
विज्ञापन
The movement will continue till the law is withdrawn
अंबेडकरनगर कलेक्ट्रेट पर अपनी मांगों को लेकर धरने पर बैठे राष्ट्रीय किसान मोर्चा के पदाधिकारी। - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
अंबेडकरनगर। किसानों का उत्पीड़न राष्ट्रीय किसान मोर्चा कतई बर्दाश्त नहीं करेगा। सरकार को किसानों के हितों को लेकर जल्द निर्णय लेना होगा। सरकार किसी भी कीमत पर किसानों के ऊपर जबरन नए कृषि कानून को थोप नहीं सकती। जब तक यह काला कानून वापस नहीं होगा, तब तक संगठन के पदाधिकारी आंदोलित किसानों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहेंगे।
विज्ञापन

यह चेतावनी कलेक्ट्रेट के निकट चल रहे राष्ट्रीय किसान मोर्चा के धरने को संबोधित करते हुए शुक्रवार को जिलाध्यक्ष जयप्रकाश ने दी। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार किसानों के हितों की अनदेखी कर रही है। सरकार जो नया कृषि कानून किसानों पर थोपना चाहती है, उसमें किसानों के हितों की सुरक्षा नहीं है। सरकार पूंजीपतियों को कृषि क्षेत्र में बढ़ावा देने की साजिश रच रही है। जिस दिन कृषि क्षेत्र पूंजीपतियों के अधीन हो जाएगा, उस दिन किसानों की हालत और खराब हो जाएगी।
विज्ञापन

सरकार को किसानों की उपज के लिए एमएसपी को सुरक्षित करना होगा। इसके अलावा किसानों को सशक्त बनाने के लिए विशेष प्रबंध करना होगा। जिलाध्यक्ष ने कहा कि जब तक सरकार किसानों की मांगें पूरी नहीं करेगी, तब तक यह आंदोलन जारी रहेगा। इस मौके पर ओपी रंजन, उर्मिला वर्मा, शांती देवी, उपासना, प्रतिमा, दुर्गाप्रसाद, लालमणि पटेल व अनुपम रंजन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed