{"_id":"6a722bfc13f442b5da08c3ff","slug":"the-martyrdom-of-imam-hussain-teaches-resistance-against-oppression-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1007-162144-2026-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: अत्याचार का विरोध सिखाती है इमाम हुसैन की शहादत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: अत्याचार का विरोध सिखाती है इमाम हुसैन की शहादत
Tue, 04 Aug 2026 11:44 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Tue, 04 Aug 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
नाैहा करते लोग
अंबेडकरनगर। चेहल्लुम पर बड़ा इमामबाड़ा मीरानपुर में सोमवार रात शहीदाने कर्बला की याद में अंजुमन अकबरिया के तत्वावधान में कदीम शब-बेदारी का वार्षिक कार्यक्रम आयोजित हुआ। आगाज शान अब्बास ने कुरान के पाठ से किया। नकी मेहदी, दानिश ने पेशखानी तथा अदनान, रजी, अमन आदि ने सोजखानी किया।
मौलाना नदीम रजा जैदी ने कहा इमाम हुसैन की शहादत संसार भर के सत्य प्रेमियों को त्याग, बलिदान, धैर्य, न्याय, मानवता के संग अत्याचार का विरोध और संमार्ग पर अडिग रहने का संदेश देता है। नौहोमातम की शुरुआत अंजुमन अकबरिया के नौहाखान हसन मोहम्मद खां, असरार, जौन, नबील, कुमैल, साहिल, रजी, अदनान ने शायर जरगाम जलालपुरी के कलाम से किया।
अंजुमन के संरक्षक चौधरी मोहम्मद अस्करी नकवी की उपस्थिति में सचिव सैयद गालिब अब्बास एवं अलमदार हुसैन, इम्तियाज हुसैन, यासिर हुसैन, रेहान जैदी, मिर्जा फिरोज आदि ने बखूबी संभाला। आरिफ अनवर अकबरपुरी तथा जैबी रिजवी के संचालन में सिरसी-मुरादाबाद, मुबारकपुर-मऊ, मोतीमस्जिद-अयोध्या, बड़ागांव-जौनपुर एवं पकरीखास-टांडा के लोगों ने नौहाखानी किया। मंगलवार सुबह पांच बजे इमामबाड़े से निकला जुलूस सात बजे कर्बला पहुंचा जहां अंतिम दर्शन के उपरांत तबर्रुकात सुपुर्द-ए-खाक किए गए।