{"_id":"6a90703adc58de91650cd85f","slug":"the-laborers-daughter-won-silver-in-the-state-level-hockey-tournament-ambedkar-nagar-news-c-91-brp1007-163694-2026-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: मजदूर की बेटी ने प्रदेश स्तरीय हॉकी में जीता रजत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: मजदूर की बेटी ने प्रदेश स्तरीय हॉकी में जीता रजत
विज्ञापन
कहकशा।संवाद
अंबेडकरनगर। सीमित संसाधनों के बीच अकबरपुर के सुराड़ी गांव की 17 वर्षीय कहकशा ने प्रदेश स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का दम दिखाया। अयोध्या टीम का हिस्सा रहते हुए कहकशा ने अयोध्या जिले में 20 से 22 अगस्त तक आयोजित प्रदेश स्तरीय महिला हॉकी खेल समारोह में रजत पदक हासिल किया। प्रतियोगिता में प्रदेश के 18 मंडलों की टीमों ने हिस्सा लिया था।
कहकशा पिछले तीन वर्षों से एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में हॉकी का प्रशिक्षण ले रही हैं। पढ़ाई और घरेलू जिम्मेदारियों के बीच नियमित अभ्यास करना उनके लिए आसान नहीं है। परिवार की सीमित आर्थिक स्थिति भी उनके सामने चुनौती है, लेकिन उन्होंने हॉकी को अपना लक्ष्य बना लिया है। उनके पिता मो. अद्दन मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं, जबकि मां शाहीन खातून गृहिणी हैं। चार बहनों और एक भाई वाले परिवार में सीमित आमदनी के बावजूद माता-पिता ने कहकशा को खेल जारी रखने के लिए प्रोत्साहित किया।
कहकशा का सपना भारतीय हॉकी टीम का हिस्सा बनकर देश, जिले और माता-पिता का नाम रोशन करना है। वह खेल के माध्यम से परिवार की आर्थिक स्थिति बेहतर करने की भी उम्मीद रखती हैं।
विज्ञापन
हॉकी कोच अदनान अहमद ने बताया कि कहकशा लगातार मेहनत कर रही हैं। इसी तरह अभ्यास और प्रदर्शन जारी रहा तो उन्हें भविष्य में बड़े स्तर पर खेलने का अवसर मिल सकता है।जिला क्रीड़ाधिकारी डॉ. मंजूर आलम अंसारी ने कहा कि प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में अयोध्या टीम की ओर से खेलते हुए कहकशा का रजत पदक जीतना जिले के लिए उपलब्धि है। खिलाड़ियों को प्रशिक्षण और प्रतियोगिताओं में बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के प्रयास किए जा रहे हैं।