फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   The house collapsed in the rain-storm, the old man died

आंधी-बारिश में घर ढहा, वृद्धा की मौत

Mon, 10 May 2021 11:10 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 10 May 2021 11:10 PM IST
विज्ञापन
The house collapsed in the rain-storm, the old man died
अंबेडकरनगर। जिले में बीती रात आई आंधी से लोगोें को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। आलापुर तहसील क्षेत्र के सहिजना हमजापुर गांव में आंधी के साथ हुई बारिश से एक कच्चा घर ढह गया, जिसमें दबकर एक वृद्धा की मौत हो गई। आंधी इतनी तेज थी कि जिले के करीब दो दर्जन स्थानों पर विद्युत पोल धराशायी हो गए। इससे बिजली ठप होने से करीब एक लाख आबादी रात भर अंधेरे में रही। इतना ही नहीं आंधी के चलते कई स्थानों पर पेड़ भी धराशायी हो गए। इससे आवागमन पर भी प्रतिकूल असर पड़ा। कई जगहों पर छप्पर आदि ढह गए। इससे आम नागरिकों को मुश्किलों के साथ ही नुकसान भी उठाना पड़ा है।
विज्ञापन

जिले में रविवार की रात अचानक मौसम ने करवट ले ली। आसमान में अचानक बिजली चमकने लगी और हवाओं का रुख तेज हो गया। कुछ ही देर में आंधी चलने के चलते बिजली भी गुल हो गई। लगभग एक घंटे तक आंधी चलती रही। इसी बीच तेज बारिश का भी दौर शुरू हो गया। जिला मुख्यालय के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में भी आंधी चलने व बारिश होने से लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

आंधी व बारिश का सबसे ज्यादा असर आलापुर तहसील क्षेत्र में देखने को मिला। तहसील क्षेत्र के सहिजना हमजापुर गांव में आंधी व बारिश के बीच बृजबिहारी का कच्चा मकान ढह गया। इससे उसके मलबे में दबकर उनकी पत्नी मंजा देवी (65) की मौत हो गई, जबकि बृजबिहारी गंभीर रूप से घायल हो गए। इससे परिवारीजनों में चीख पुकार मच गई। बाद में जानकारी होने पर आलापुर पुलिस गांव पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सोमवार को सुबह घटना की जानकारी तहसील प्रशासन को हुई तो तहसीलदार आलोक रंजन सिंह टीम के साथ गांव पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवार को समुचित मदद दिलाने का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा तहसील क्षेत्र के नीबा गांव में स्थित मुर्गी फार्म ढह गया। इससे फार्म स्वामी सऊद अहमद को एक लाख रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है। इतना ही नहीं आंधी से हथिनाराज दुबरिया निवासी अनिरुद्ध का मकान ढह गया। इससे परिवार के दो सदस्य घायल हो गए। उमरी भवानीपुर में शिवम उपाध्याय की दीवार ढहने से परिवार के हनुमान घायल हो गए। टीपीएस बालिका इंटर कॉलेज महारमपुर की चारदीवारी भी धराशायी हो गई।
आंधी के चलते हुसैनपुर गांव में विद्युत सप्लाई के लिए लगा ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त होकर पोल पर लटक गया। इससे करीब 500 आबादी की आपूर्ति बाधित हो गई। अशरफाबाद गांव में जाने वाले मार्ग पर आंधी के चलते पेड़ धराशायी हो गया। सोमवार को सुबह ग्रामीणों ने उसे काटकर हटाया। इसके बाद आवागमन बहाल हो सका। महमदपुर चकफरीदपुर गांव में विद्युत सप्लाई के लिए लगा विद्युत पोल टूटकर गिर गया। इससे संबंधित क्षेत्र की बिजली गुल हो गई।
राजेसुल्तानपुर क्षेत्र में रविवार की रात आई आंधी से नथमलपुर हेठरिया गांव के पूर्व प्रधान गोविंद वर्मा व उनकी पत्नी अमरावती कच्ची दीवार गिरने से घायल हो गए। उन्हें आजमगढ़ के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आंधी के चलते जिले के अन्य क्षेत्रों में भी काफी नुकसान हुआ। सबसे ज्यादा मुश्किल विद्युत आपूर्ति बाधित होने के चलते हुई।
आंधी के चलते जिले के करीब दो दर्जन स्थानों पर पोल व तार टूट गए। इससे करीब एक लाख आबादी रात भर अंधेरे में रहने के लिए विवश रही। सोमवार को कुछ क्षेत्रों में सुबह आपूर्ति बहाल हुई तो अधिकांश क्षेत्रों में दोपहर बाद आपूर्ति चालू हो सकी। इसके बाद नागरिकों ने राहत की सांस ली। आंधी से चार दर्जन से अधिक नागरिकों के छप्पर, टिनशेड आदि क्षतिग्रस्त हो गए।

पीड़ितों को दिलाई जाएगी मदद
आंधी व बारिश से जिन पीड़ित परिवारों को नुकसान हुआ है, उनको मदद दिलाई जाएगी। संबंधित तहसील स्तरीय अधिकारियों को इस बारे में आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया है। टीम क्षति का आकलन कर उसकी रिपोर्ट देगी। इसके बाद आगे की कार्रवाई सुनिश्चित होगी।
डॉ. पंकज कुमार वर्मा, एडीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed