{"_id":"6803f5c0aff39b66900e9cd7","slug":"the-great-kumbh-of-handball-will-start-from-today-in-the-sports-village-ambedkar-nagar-news-c-91-1-brp1007-133038-2025-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: आज से खेल गांव में शुरू होगा हैंडबॉल का महाकुंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: आज से खेल गांव में शुरू होगा हैंडबॉल का महाकुंभ
Sun, 20 Apr 2025 12:43 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Sun, 20 Apr 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
राजकीय हवाई पट्टी पर विभिन्न प्रांतों की टीमों के बोर्ड के साथ स्कूली बच्चे। -स्रोत : सूचना व
अंबेडकरनगर। शहर के राजकीय हवाई पट्टी पर बनाए गए खेल गांव में आज से हैंडबॉल का महाकुंभ शुरू होगा। पांच दिनों तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में अलग-अलग प्रांतों की 31 टीमें प्रतिभाग करेंगी। जोरदार स्वागत के बीच करीब डेढ़ दर्जन टीमों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करा दी है।
इसी के साथ खेलगांव में कार्यक्रमों की शृंखला भी शुरू हो गई। आज खेल मंत्री गिरीश चंद्र यादव की मौजूदगी में प्रतियोगिता का जोरदार आगाज होगा, जिसकी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। डीएम अविनाश सिंह ने बताया कि खेल कुंभ का शुभारंभ सुबह छह बजे पूजा अर्चना के साथ किया जाएगा। इस मौके उद्घाटन मैच भी खेला जाएगा।
इसके बाद शाम चार बजे अनौपचारिक व भव्य शुभारंभ होगा, जिसमें मुख्य अतिथि को सभी खिलाड़ी मार्च पास्ट करते हुए सलामी देंगे। इससे पहले शनिवार की शाम विभिन्न स्कूल के बच्चों ने कार्यक्रम स्थल पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। कंपोजिट विद्यालय नसीरपुर छितौना जहांगीरगंज के बच्चों ने पिरामिड बनाकर लोगों को खूब आकर्षित किया।
विज्ञापन
दो ग्राउंड में दिन में व एक में रात में होंगे मैच
आयोजन सचिव डीएम अविनाश सिंह ने बताया कि प्रतिदिन सुबह छह से 11 बजे तक व शाम को चार बजे से रात 11 बजे तक मुकाबले होंगे। दो मैदान में दिन के मुकाबले खेले जाएंगे, जबकि एक मैदान पर रात में मुकाबले होंगे।
खिलाड़ियों का हुआ भव्य स्वागत
प्रत्येक टीम को बेहतर व सुगम सुविधा उपलब्ध कराए जाने के लिए एक-एक नोडल अधिकारियों की ड्यूटी लगाई है। शुक्रवार रात से ही खिलाड़ियों का आगमन हो रहा है। अब तक मध्य प्रदेश, दिल्ली, आर्यावर्त, स्पोर्ट्स कैस्टल अकादमी, तमिलनाडु, तेलंगाना, कर्नाटक, मणिपुर, असम, चंडीगढ़, पंजाब समेत करीब डेढ़ दर्जन टीमों का आगमन हो चुका है। नोडल अधिकारी टीमों को रिसीव कर सुचारू परिवहन के साथ राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में पहुंचा रहे हैं, जहां खिलाड़ियों का फूल-माला, ढोल- नगाड़ा, तिलक/टीका, पुष्प वर्षा, शहनाई, सांस्कृतिक कार्यक्रम से स्वागत किया जा रहा है।