{"_id":"63f10da378f9f5ae4005bb27","slug":"the-goal-is-to-establish-an-egalitarian-society-ambedkar-nagar-news-c-13-1-93846-2023-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"अम्बेडकरनगर: समतामूलक समाज की स्थापना ही लक्ष्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अम्बेडकरनगर: समतामूलक समाज की स्थापना ही लक्ष्य
Sat, 18 Feb 2023 11:10 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Sat, 18 Feb 2023 11:10 PM IST
विज्ञापन
बसखारी (अंबेडकरनगर)। बसपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने शनिवार को टांडा विधानसभा क्षेत्र के कटया गंजन में चौपाल लगाई। इसमें पार्टी सुप्रीमो के निर्देशों से कार्यकर्ताओं को अवगत कराया गया। साथ ही आम जनता, किसानों व युवाओं के मुद्दों का प्रमुखता से उठाने पर चर्चा हुई।
अयोध्या मंडल के प्रभारी कमलेश कुमार की अध्यक्षता में लगी चौपाल के मुख्य अतिथि जोन प्रभारी दिलीप कुमार विमल ने कार्यकर्ताओं को बताया कि यह चौपाल बसपा पूरे प्रदेश में चला रही है। पदाधिकारी गांव-गांव जाकर चौपाल लगा जनता के मुद्दे को उठा रहे हैं। कार्यकर्ताओं को इसमें पूरी सक्रियता के साथ काम करना होगा।
वक्ताओं ने कहा कि बसपा की विचारधारा कभी खत्म नहीं हो सकती। देश में समतामूलक समाज की स्थापना ही बहुजन समाज पार्टी का प्राथमिक एजेंडा है। इसके लिए पार्टी लगातार संघर्ष करेगी। चौपाल का संचालन टांडा विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष नृपति अंबेश ने किया। इस मौके पर दबीर अहमद, बृजलाल भारती, पतिराम गौतम, अशोक कुमार, रोहित प्रजापति, हीरालाल निषाद, मतईराम आदि मौजूद रहे।