{"_id":"57bc9fde4f1c1b7f59d4fc49","slug":"the-four-lane-road-to-the-west-coast-will-bskhari","type":"story","status":"publish","title_hn":"बसखारी के पश्चिमी छोर तक बनेगी फोरलेन सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बसखारी के पश्चिमी छोर तक बनेगी फोरलेन सड़क
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
Updated Wed, 24 Aug 2016 12:45 AM IST
विज्ञापन
नेशनल हाईवे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश सरकार द्वारा फैजाबाद से बसखारी तक फोरलेन मार्ग का निर्माण बाजार के पश्चिमी छोर तक ही बनेगा। यह जानकारी मिलने के बाद बाजारवासियों ने राहत की सांस ली है। ऐसा इसलिए क्योंकि लोगों में आशंका थी कि यदि इस मार्ग का निर्माण बाजार के पूर्वी छोर तक हुआ तो बाजारवासियों का काफी नुकसान होगा।
प्रदेश सरकार ने बीते दिनों यातायात व्यवस्था में सुधार लाने के लिए फैजाबाद से बसखारी तक के मार्ग को फोर लेन कराने की घोषणा की थी। इससे एक तरफ जहां आम लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई, वहीं बाजारवासियों में यह आशंका व्याप्त हो गई कि कहीं मार्ग का चौड़ीकरण बाजार के पूर्वी छोर तक न हो।
दरअसल अधिक चौड़ाई में सड़क बनने के चलते बाजार की अधिकांश दुकानें नष्ट हो जाती। इससे कई व्यापारियों का करोड़ों का नुकसान होने का अनुमान था। इसे लेकर परेशान व्यापारियों ने बीते दिनों लोक निर्माण विभाग से जन सूचना अधिकार के तहत सूचना मांगी थी।
विज्ञापन
व्यापारियों द्वारा मांगी गई जन सूचना में बताया गया कि एनएच का निर्माण बसखारी बाजार के पश्चिमी छोर तक ही होगा। लोक निर्माण विभाग द्वारा यह जानकारी देने के बाद बाजारवासियों में खुशी की लहर दौड़ गई है। उनका मानना है कि सिर्फ पश्चिमी छोर तक ही मार्ग निर्माण होने से बाजार की रौनक समाप्त होने से बच सकेगी।
व्यापारी अनिल जायसवाल, समी कपूर, संजय सोनी, अशोक अग्रवाल व ईश्चंद्र आदि ने प्रसन्नता जाहिर करते हुए कहा कि बसखारी बाजार प्रमुख रूप से अकबरपुर आजमगढ़ मार्ग पर ही बसी है। ऐसे में यदि मुख्य बाजार के बीच से मार्ग का चौड़ीकरण कराया जाता तो इससे काफी नुकसान व्यापारियों को पहुंचता।