फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   The duty of life is to stand with truth and religion.

Ambedkar Nagar News: सत्य और धर्म के साथ खड़ा होना ही जीवन का है कर्तव्य

Wed, 05 Nov 2025 11:45 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Wed, 05 Nov 2025 11:45 PM IST
विज्ञापन
The duty of life is to stand with truth and religion.
राजेसुल्तानपुर (अंबेडकरनगर)। क्षेत्र के बाबा ब्रह्मचारी मुमुक्षु आश्रम इंदौरपुर घिन्हापुर में श्रीमद्भागवत महापुराण अष्टोत्तरशत पारायण महायज्ञ व कथा का आयोजन किया जा रहा है। सातवें दिन बुधवार को प्रवाचक डॉ. संत शरण त्रिपाठी ने भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं का वर्णन किया। प्रवाचक ने कहा कि श्रीकृष्ण और गोपियों की लीला केवल प्रेम की कथा नहीं, बल्कि आत्मा और परमात्मा के मिलन का रहस्य है। जिस प्रकार गोपियां श्रीकृष्ण में लीन थीं, उसी प्रकार मनुष्य को भी अपने अहंकार, लोभ और मोह को त्याग कर ईश्वर में एकाग्र होना चाहिए। भक्ति का सर्वोच्च रूप समर्पण है। साहस, सत्य और धर्म के साथ खड़ा होना ही जीवन का सर्वोच्च कर्तव्य है। जरासंध के 18 बार आक्रमण के बाद भगवान ने समुद्र के मध्य में द्वारका नगरी का निर्माण कराया। परिस्थितियों से भागना नहीं, बल्कि उनका समाधान खोजकर नया मार्ग बनाना ही सच्चा पुरुषार्थ है। इस दाैरान पीठाधीश्वर सत्यव्रत ब्रह्मचारी, अनिल पांडेय, बालमुकुंद दूबे, बसंत गुप्ता व अन्य उपस्थित रहे। बृहस्पतिवार को भंडारे के साथ कथा का समापन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed