फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Three more arrested in Bariyavan case; search on for mastermind.

Ambedkar Nagar News: बरियावन प्रकरण में तीन और गिरफ्तार, मास्टरमाइंड की तलाश

Mon, 28 Sep 2026 10:31 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 28 Sep 2026 10:31 PM IST
विज्ञापन
Three more arrested in Bariyavan case; search on for mastermind.
बरियावन बसखारी मार्ग पर मकान-दुकान ढहाने में शामिल पकड़े गए आरोपी। स्रोत मीडिया सेल
अंबेडकरनगर। अकबरपुर के बरियावन बाजार में 11 मकान-दुकानों को जेसीबी से ढहाने के मामले में पुलिस ने तीन और आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। गिरफ्तार आरोपियों में फत्तेपुर अरिया बाजार निवासी विनय वर्मा (28), इस्माइलपुर निवासी अमित कुमार (25) और सम्मनपुर के बरौरा पयागपुर निवासी युवराज (21) शामिल हैं। इस मामले में अब तक 13 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। पुलिस मास्टरमाइंड समेत अन्य सूत्रधारों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

20 सितंबर की रात अकबरपुर-किछौछा मार्ग स्थित बरियावन बाजार में 50 से अधिक बदमाशों ने तीन जेसीबी मशीनों से 11 घरों और दुकानों को ध्वस्त कर दिया था। घटना के बाद पुलिस ने खतौनीधारक इंद्रजीत वर्मा, मुख्य सूत्रधार राहुल चौधरी समेत 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था।
विज्ञापन

रविवार रात एसओजी ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस की जांच में सामने आया कि मकान और दुकान ढहाए जाने के दौरान तीनों मौके पर मौजूद थे। विवेचना में यह भी पता चला कि आरोपी पहले से संगठित गिरोह बनाकर सरगना और अन्य सदस्यों के साथ मिलकर गरीब व कमजोर लोगों की कीमती जमीनों पर कब्जा करने के लिए भय और आतंक पैदा करने में सहयोग करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस चार मुख्य आरोपियों की तलाश कर रही है। इनमें एक की लोकेशन बस्ती और गोरखपुर में मिली है, जबकि एक आरोपी पुलिस के रडार पर है। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के बावजूद पुलिस अभी मास्टरमाइंड तक नहीं पहुंच सकी है। सीओ अरुण कुमार नौहवार ने बताया कि तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगाई गई हैं। जल्द सभी को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed