{"_id":"6952c616da03190e980fc7a3","slug":"the-doctor-was-imprisoned-and-attached-to-the-chc-ambedkar-nagar-news-c-91-1-ame1023-147835-2025-12-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: चिकित्सक को सीएचसी से कारागार किया गया संबद्ध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: चिकित्सक को सीएचसी से कारागार किया गया संबद्ध
Mon, 29 Dec 2025 11:49 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Mon, 29 Dec 2025 11:49 PM IST
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बसखारी में तैनात डॉ. ओम विकास मिश्रा को पोस्टमार्टम ड्यूटी में लापरवाही करना भारी पड़ गया है। सीएमओ डॉ. संजय कुमार शैवाल ने चिकित्सक दो दिनों का वेतन रोकते हुए बरती गई लापरवाही को सेवा पुस्तिका में दर्ज करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही उन्हें सीएचसी से हटाकर कारागार संबद्ध कर दिया है।
सीएमओ के अनुसार, बीते शुक्रवार को पोस्टमार्टम ड्यूटी के लिए जहांगीरगंज में तैनात चिकित्सक डॉ. कमलेश कुमार चौधरी के साथ बसखारी में तैनात डॉ. ओम विकास मिश्रा की ड्यूटी लगाई गई थी। यहां कुल पांच शव आए थे, जिनमें दो महिलाओं के थे। इनका पोस्टमार्टम डॉक्टरों के पैनल की ओर से किया जाना था। सुबह 11 बजे तक डॉ. ओम विकास मिश्रा अपनी ड्यूटी पर नहीं पहुंचे तो इसकी सूचना सीएमओ कार्यालय को दी गई, जिसके बाद सीएमओ कार्यालय से उन्हें फोन कर पोस्टमार्टम ड्यूटी करने के लिए दोबारा निर्देश दिए गए। इसके बावजूद भी वह ड्यूटी पर नहीं आए। रविवार को सीएमओ डॉ. संजय कुमार शैवाल ने गोविंद साहब मेले का निरीक्षण किया तो वहां पर भी यह चिकित्सक गायब मिले। सीएमओ डॉ. संजय कुमार शैवाल ने बताया कि पूरे मामले को शासन से अवगत कराया गया है। शासन स्तर से निर्देश के बाद ही चिकित्सक का वेतन निकाला जाएगा।