फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   The dilapidated buildings of 60 schools will soon be demolished

60 विद्यालयों के जर्जर भवन जल्द होंगे जमींदोज

Thu, 22 Sep 2022 11:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 22 Sep 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
The dilapidated buildings of 60 schools will soon be demolished
अंबेडकरनगर। जर्जर हो जाने के चलते 224 परिषदीय विद्यालयों के भवन निष्प्रयोज्य घोषित किए गए हैं। इनमें से छह विद्यालयों के भवन ढहाए जा चुके हैं। बेसिक शिक्षा विभाग के अनुसार शीघ्र ही 60 और जर्जर भवनों को ढहा दिया जाएगा।
विज्ञापन

परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए शासन ने ऐसे भवनों को जमींदोज किए जाने का निर्णय लिया था जो बुरी तरह से जर्जर हो चुके हैं। सर्वे हुआ तो 224 ऐसे भवन मिले जो बुरी तरह से जर्जर हो चुके हैं। ऐसे भवनों को निष्प्रयोज्य घोषित कर दिया गया। इन विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों के लिए अलग से भवन का निर्माण भी करा दिया गया।
विज्ञापन

बीते दिनों पीडब्लूडी, सिंचाई विभाग व ग्रामीण अभियंत्रण सेवा विभाग की टीम ने स्थलीय सत्यापन प्रारंभ किया। प्रथम चरण में 66 भवनों की निलामी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उन्हें ढहाए जाने के लिए हरी झंडी दे दी गई। इनमें से छह विद्यालयों के भवन ढहाए जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राथमिक विद्यालय ऊसरपुर, प्राथमिक विद्यालय डड़वा कला, कम्पोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय अहलादे, प्राथमिक विद्यालय जोरियन कटुई, कूढ़ा मोहम्मदगढ़, पचाउख, भिटौरा उत्तर, दुधई, हाजीपुर खास, उच्च प्राथमिक विद्यालय बड़ेपुर, प्राथमिक विद्यालय कटोहा गानेपुर, प्राथमिक विद्यालय बलुआबहादुरपुर, प्राथमिक विद्यालय नत्थूपुर लोधना, प्राथमिक विद्यालय ब्राहिमपुर, बड़ागांव प्रथम समेत 60 परिषदीय विद्यालयों के जर्जर भवन को ढहाए जाएंगे।

सत्यापन रिपोर्ट के आधार पर प्रथम चरण में 66 विद्यालयों के जर्जर भवनों की निलामी की जा चुकी है। इनमें से भागलपुर, चितईपट्टी, कालेपुर महुवल, माउख, सतरही व उमरापुर मीनापुर विद्यालय के जर्जर भवन को गिराया जा चुका है। अब निलाम हो चुके 60 और भवनों को ढहाया जाएगा।
-केके सिंह, प्रभारी बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed