फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   The city is struggling with traffic jams, but the responsible are careless

Ambedkar Nagar News: जाम से जूझ रहा शहर, जिम्मेदार बेफिक्र

Wed, 04 Dec 2024 12:07 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Wed, 04 Dec 2024 12:07 PM IST
विज्ञापन
The city is struggling with traffic jams, but the responsible are careless
अकबरपुर के दोस्तपुर रोड पर इस तरह सड़क किनारे खड़े रहते हैं वाहन।
अंबेडकरनगर। अकबरपुर नगर में इन दिनों यातायात व्यवस्था पटरी से उतर गई है। कहने को तो अकबरपुर में 42 ट्रैफिक सिपाही तैनात हैं, लेकिन जरूरत वाले कई स्थानों पर उनकी तैनाती नहीं है। इसका खामियाजा रोज जाम के रूप में भुगतना पड़ता है। इसके अलावा अनधिकृत स्थानों पर वाहनों के खड़ा होने तथा अवैध टैक्सी स्टैंड बन जाने का असर भी यातायात व्यवस्था पर पड़ रहा है।
विज्ञापन

इन दिनों सहालग का सीजन चल रहा है। सड़क पर लोगों का आवागमन बढ़ा है। इसके बाद भी शहर की ट्रैफिक व्यवस्था आम दिनों जैसी ही है। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जाम व अतिक्रमण को लेकर लगातार निर्देश दे रहे, लेकिन यहां जाम को लेकर बेफिक्री सी पसरी है। जो जैसे चल रहा है, वैसे ही चलने देने के ढर्रे पर ट्रैफिक विभाग व पुलिस प्रशासन आगे बढ़ रहा है। शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी लंबे समय से कोई प्रत्यक्ष मुहिम चलाते या व्यवस्था की प्रभावी समीक्षा करते नहीं दिख सके हैं। इसका दुष्परिणाम प्रतिदिन शहर की जनता भुगत रही है।
विज्ञापन

मनमाने ढंग से लग रही ड्यूटी
शहर में कुल 42 ट्रैफिक पुलिसकर्मी हैं। 18 होमगार्ड भी मिले हुए हैं। इसके बाद भी जाम का बड़ा सबब बनने वाले अयोध्या मार्ग के बनगांव मोड़ पर एक ट्रैफिक व एक होमगार्ड की तैनाती नहीं हो पा रही। अयोध्या मार्ग के ही अस्पताल मोड़ पर वाहनों के चलते जाम लगता रहता है। यहां भी होमगार्ड की तैनाती की तरफ ध्यान नहीं दिया जा रहा है। शादी वाले दिन नगर के तमसा मार्ग मोड़ पर रात नौ बजे तक वाहनों का दबाव ज्यादा रहता है। रात नौ बजे तक की डयूटी यहां तय है, लेकिन आठ बजे ही कर्मी घरों की तरफ निकलने लगते हैं। शहजादपुर के पहितीपुर चौराहे पर ही कई होमगार्ड व ट्रैफिक कर्मी रहते हैं, लेकिन बगल स्थित दोस्तपुर चौराहे पर लगने वाले जाम की सुध नहीं लेते। शहर के बाहर ट्रैफिक कर्मियों की तैनाती की बजाए सिर्फ होमगार्डों की तैनाती से ही काम चल जाए, क्योंकि यहां एक-एक कर वाहनों को रोकना भर होता है। यहां से निकलने वाले यातायात कर्मी शहर के भीतर यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाने में योगदान दे सकते हैं, लेकिन इस तरफ ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
अवैध टैक्सी स्टैंड बढ़ा रहे मुश्किल
अकबरपुर नगर में अवैध टैक्सी स्टैंड जाम की समस्या बढ़ा रहे हैं। तहसील तिराहे पर पूरे दिन निजी बसों से लेकर अन्य वाहनों के रुकने तथा सवारियों को उतारने व बिठाने का दौर चलता रहता है। फव्वारा तिराहे के निकट कोई अधिकृत स्टैंड नहीं है, लेकिन यहां भी वाहनों का जमावड़ा रहता है। यही हाल बस स्टेशन क्षेत्र, पटेलनगर तिराहा, कोल्ड स्टोरेज शहजादपुर के निकट, सहकारी समिति कार्यालय के बगल भी अवैध टैक्सी स्टैंड बने हुए हैं।

वर्जन:::
बनाएंगे विशेष प्लान
शहर में प्रतिदिन टैक्सी वाहनों की मनमानी पर चालान होता है। यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाने के लिए विशेष प्लान तैयार होगा। उस पर अमल भी कराया जाएगा। -जेबी यादव, यातायात प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed