फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   The child was murdered in an attempt to misdemeanor

कुकर्म के प्रयास में की गई थी बालक की हत्या

Thu, 06 Jan 2022 11:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jan 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
The child was murdered in an attempt to misdemeanor
टांडा (अंबेडकरनगर)। नगर के बहुचर्चित सुभाष उर्फ डोकोमा हत्याकांड का गुरुवार को टांडा कोतवाली पुलिस ने खुलासा कर दिया। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने सुभाष की हत्या ईंट से प्रहार कर की थी। नशे में आरोपी ने पहले सुभाष के साथ कुकर्म करने की कोशिश की। बालक ने घर पर इसकी शिकायत करने की बात कही तो युवक ने गुस्से में ईंट से हमलाकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद शव को छिपा दिया। पुलिस ने अब आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। उसे जेल भेज दिया गया। गिरफ्तार युवक मासूम सुभाष का पड़ोसी है।
विज्ञापन

बीती 23 नवंबर को सकरावल पूरब निवासी 12 वर्षीय सुभाष उर्फ डोकोमा लापता हो गया था। परिवारीजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन कहीं कुछ पता नहीं चला। पुलिस को जानकारी दी गई। पुलिस ने केेस दर्ज कर बालक की तलाश शुरु की। कई दिन बीतने के बावजूद सुभाष का कहीं कुछ पता नहीं चला। इस बीच 3 दिसंबर को सुभाष का शव घर से कुछ दूर स्थित झाड़ी में मिला। इससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

नागरिकों के आक्रोश को देखते हुए टांडा कोतवाली पुलिस के लिए वारदात का खुलासा करना चुनौती बन गया। पुलिस ने डॉग स्क्वायड टीम की भी मदद ली। इसके बावजूद सुभाष के हत्याकांड की गुत्थी सुलझा पाने में सफलता नहीं मिल रही थी। वारदात का खुलासा करने के लिए सरदार सेना पदाधिकारियों ने प्रदर्शन कर ज्ञापन भी सौंपा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बीच पुलिस ने गुरुवार को सुभाष के पड़ोसी संदीप को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में संदीप ने वारदात को अंजाम देने की बात स्वीकार की। बताया कि वारदात के दिन वह नशे में था। वह सुभाष को बहला कर कर गलत काम करने की नीयत से उसे झाड़ी में ले गया। सुभाष ने इस बात को घर बता देने की बात कही। इससे उसे गुस्सा आ गया और उसने ईंट से हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद शव को झाड़ी में छिपा दिया। कोतवाल विजेंद्र शर्मा ने बताया कि सुभाष हत्याकांड का खुलासा कर लिया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed