फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   The case will be filed on the absent employee

गैरहाजिर कर्मचारी पर दर्ज होगा केस

Sun, 19 Feb 2017 10:37 PM IST
amar ujala
amar ujala Updated Sun, 19 Feb 2017 10:37 PM IST
विज्ञापन
The case will be filed on the absent employee
विधानसभा चुनाव में 27 फरवरी को चार विधानसभा सीटों पर होने वाले मतदान को शांतिपूर्वक निपटाने के लिए रविवार को 1375 कर्मचारियों को द्वितीय चरण का विशेष प्रशिक्षण दिया गया। एक कर्मचारी अनुपस्थित रहा, जिसके विरुद्ध केस दर्ज करने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन


27 फरवरी को अकबरपुर, जलालपुर, कटेहरी व टांडा में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर मतदान होना है। इसके लिए प्रशासन की तैयारियां अंतिम दौर में हैं। मतदान प्रक्रिया में लगे पीठासीन, प्रथम, द्वितीय व तृतीय अधिकारियों को द्वितीय चरण का विशेष प्रशिक्षण दिए जाने का कार्य रविवार को दूसरे दिन भी जारी रहा।
विज्ञापन


344 टीमों के 1376 कर्मचारियों को प्रशिक्षण में भाग लेना था, लेकिन एक कर्मचारी बिना किसी जानकारी के अनुपस्थित रहा। इस पर उसे कारण बताओ नोटिस जारी किया गया।  डीडीओ मथुरा प्रसाद मिश्र की अध्यक्षता में चल रहे प्रशिक्षण में उप कृषि निदेशक विनोद कुमार ने चुनाव आयोग के दिशा निर्देशों की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा कि मतदान से एक दिन पहले सभी टीमें बूथों पर पहुंचकर तैयारियां रात में ही पूरी कर लें। ईवीएम ऐसे स्थान पर रखें, जहां समुचित प्रकाश की व्यवस्था हो। उप कृषि निदेशक ने कहा कि ईवीएम के संचालन की शुरुआत सभी प्रत्याशियों के एजेंट की उपस्थिति में की जाए।


मतदान के दौरान ईवीएम के संचालन में किसी प्रकार की समस्या हो या फिर कोई किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न करे, तो इसकी जानकारी संबंधित अधिकारियों को दें। डीडीओ मथुरा प्रसाद मिश्र ने बताया कि प्रशिक्षण में एक चतुर्थ श्रेणी का कर्मचारी बिना किसी सूचना के अनुपस्थित था। इस पर उसे कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed