फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   The bus full of passengers was stopped and the driver was beaten up, accused of robbery

Ambedkar Nagar News: सवारियों से भरी बस को रोककर चालक को पीटा, लूट का आरोप

Mon, 07 Apr 2025 03:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Mon, 07 Apr 2025 03:17 AM IST
विज्ञापन
The bus full of passengers was stopped and the driver was beaten up, accused of robbery
अंबेडकरनगर। लखनऊ में बस का नंबर लगाने के लिए हुए विवाद के बाद एसयूवी से आए लोगों ने अहिरौली इलाके में बस रोक ली। इसके बाद बस चालक के साथ मारपीट व गाली गलौज की। घटना के समय बस में मौजूद सवारियां दहशत में आ गईं। मारपीट करने वाले लोगों पर 20 हजार रुपये लूटने का भी आरोप लगा है। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

महरूआ के हीडी पकड़िया गांव निवासी उमेश यादव ने बताया कि वह अपनी निजी बस से सवारियों को लेकर रविवार को लखनऊ से जलालपुर जा रहे थे। इसी दौरान खेमापुर नहर के पास छिपन पहरी गांव के रहने उमेश तिवारी ने एसयूवी से ओवरटेक कर उसकी बस को रोक लिया और उसके साथ मारपीट की। बीच-बचाव कर रहीं सवारियों से भी बदसलूकी की। आरोप लगाया है कि बस में रखे 20 हजार रुपये भी लूट लिए। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी। थाना प्रभारी सुनील पांडेय ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed