{"_id":"69443d506b3c1ef81a0364cc","slug":"the-body-of-the-driver-was-found-drenched-in-blood-in-the-auto-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1007-147271-2025-12-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: ऑटो में खून से लथपथ मिला चालक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: ऑटो में खून से लथपथ मिला चालक का शव
Thu, 18 Dec 2025 11:13 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Thu, 18 Dec 2025 11:13 PM IST
विज्ञापन
शुकुलबाजार से मरौचा जाने वाले लिंक मार्ग पर बृहस्पतिवार सुबह घटनास्थल पर जुटे लोग
बसखारी। बसखारी इलाके के शुकुलबाजार से मरौचा जाने वाले लिंक मार्ग पर बृहस्पतिवार सुबह देसी शराब के ठेके के पास ऑटो में चालक संजय कुमार का शव मिलने से सनसनी फैल गई। युवक के नाक व मुंह से खून निकल रहा था। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की है।
पड़रिया फौलादपुर के सेवानिवृत्त राजस्व कर्मी राम दुलार के मुताबिक उनका बेटा संजय कुमार उर्फ गप्पू (48) ऑटो चालक था। वह बसखारी-न्योरी मार्ग पर ऑटो चलाते थे। बुधवार सुबह हर दिन की भांति घर से ऑटो लेकर निकले थे। रात नौ बजे तक नहीं लौटे थे। उनकी मां कमलावती देवी ने खाना और पानी गर्म करके उनके कमरे में रख दिया था, ताकि लौटने पर खाना खा सके।
सीओ सिटी नीतीश कुमार तिवारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया अत्यधिक शराब सेवन की वजह से खून की उल्टियां होने से मौत होने की बात सामने आई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामले में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
मायके में रह रही थी पत्नी
संजय की तीन संतान हैं। बड़ी बेटी ब्यूटी (23) बीएड और बेटा आकाश बीए का छात्र है। छोटी बेटी अनन्या कक्षा आठ व पुत्र भी पढ़ाई करता है। मृतक की मां कमलावती ने बताया कि बेटे संजय ने अपनी बेटी ब्यूटी की शादी तय की थी। विवाह की तारीख मई में रखी गई है। संजय शराब का अधिक सेवन करता था।
शराब पीने की लत से परेशान होकर पत्नी अपनी छोटी बेटी अनन्या को लेकर परवरडीह स्थित अपने मायके चली गई थी। इस बात से संजय क्षुब्ध रहते थे। अचानक संजय की मौत से खुशियां मातम में बदल गईं।