फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   The body of a young man was found hanging from a noose in the room

Ambedkar Nagar News: कमरे में फंदे से लटकता मिला युवक का शव

Wed, 02 Jul 2025 10:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 02 Jul 2025 10:42 PM IST
विज्ञापन
The body of a young man was found hanging from a noose in the room
जलालपुर (अंबेडकर नगर)। थाना क्षेत्र के अहियापुर नगपुर दलित बस्ती में बुधवार सुबह युवक का शव घर के अंदर कमरे में छत पर हुक से फंदे पर साड़ी के फंदे पर लटकता मिला। कुछ समय पहले ही वह मुंबई से लौटा था।
विज्ञापन

मृतक अरविंद कुमार (35) मुंबई में रहकर मजदूरी करता था। वह कुछ दिन पहले ही अपने गांव लौटा था। बुधवार सुबह उसकी भतीजी रागिनी जब घर में झाड़ू लगाने के लिए कमरे में पहुंची, तब अरविंद का शव छत के हुक से साड़ी के सहारे लटकता मिला। शव देख उसने शोर मचाया तो आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। पुलिस को सूचना दी गई लेकिन पहुंचने से पहले ही परिजनों ने शव को नीचे उतार लिया।
विज्ञापन

मृतक के बड़े भाई अशोक ने बताया कि उसका एक भाई गौतम 12 साल से लापता है, जबकि दूसरा भाई श्रवण की दो साल पहले बीमारी के चलते मौत हो गई थी। कोतवाली प्रभारी संतोष सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेजा गया है। अब तक परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है। रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed