फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   The body of a female kotedar found on the bank of the river

नदी किनारे मिला महिला कोटेदार का शव

Fri, 04 Jun 2021 11:16 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 04 Jun 2021 11:16 PM IST
विज्ञापन
The body of a female kotedar found on the bank of the river
आलापुर। थाना क्षेत्र के सरफुद्दीनपुर गांव के निकट सरयू नदी के किनारे शुक्रवार को अपराह्न महिला कोटेदार का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सुबह ही महिला घर से निकली थी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। उधर, ग्रामीणों की ओर से महिला की हत्या की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन

सरफुद्दीनपुर गांव के कुछ लोग शुक्रवार को अपराह्न सरयू नदी के किनारे गए, तो वहां का दृश्य देखकर सन्न रह गए। नदी के किनारे एक महिला का शव पड़ा था। इसकी जानकारी मिलने पर सरफुद्दीनपुर व आसपास के गांवों के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। कुछ देर बाद ही उसकी पहचान विमला देवी (45) पत्नी इंद्रेश निवासी सहिजना हमजापुर थाना आलापुर के रूप में हुई। महिला सहिजना हमजापुर की कोटेदार भी थी।
विज्ञापन

जानकारी होते ही परिवारीजन भी रोते-बिलखते मौके पर पहुंचे। इस बीच सूचना मिलने पर एसओ रामलखन पटेल टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसओ ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण की स्पष्ट जानकारी हो सकेगी। उसके शरीर पर किसी प्रकार का चोट का निशान नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि महिला शुक्रवार को सुबह घर से निकली थी। जब काफी देर तक नहीं लौटी, तो परिवारीजनों ने उसकी तलाश शुरू की। उसका शव सहिजना हमजापुर से लगभग 12 किमी दूर सरफुद्दीनपुर गांव के पास नदी के किनारे मिला। वह वहां कैसे पहुंची और उसकी मौत किस प्रकार से हुई, इसकी जांच की जा रही है। अभी तक तहरीर नहीं मिली है। उधर, घटना को लेकर ग्रामीणों में तरह तरह की चर्चाएं हो रही हैं। ग्रामीणों की ओर से महिला की हत्या की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed