फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Terrorists flourish by voting for SP, BJP builds temple

सपा को वोट देने से पनपते हैं आतंकी, भाजपा बनवाती है मंदिर

Sun, 27 Feb 2022 11:56 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 27 Feb 2022 11:56 PM IST
विज्ञापन
Terrorists flourish by voting for SP, BJP builds temple
अंबेडकरनगर के आलापुर में जनसभा को सम्बोधित करते भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह। - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
अंबेडकरनगर। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि सपा को वोट देने से आतंकवादी पनपते हैं, तो वहीं भाजपा को वोट देने से राम मंदिर का निर्माण तय होता है। वे रविवार को आलापुर, जलालपुर व टांडा में भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में आयोजित जनसभा को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

आलापुर विधानसभा क्षेत्र के प्रतापपुर रुपईपट्टी में भाजपा प्रत्याशी त्रिवेणीराम के पक्ष में बोलते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि 2017 के पहले प्रदेश में हर हफ्ते चार दंगे हुआ करते थे। अब उत्तर प्रदेश दंगा मुक्त हो गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश की दशा व दिशा बदल रही है। विकास की दौड़ में यूपी आगे बढ़ चला है। दुनियाभर के निवेशक अब हिंदुस्तान आने लगे हैं। ऐसा इसलिए क्याेंकि विकास का माहौल स्थापित हुआ है।
विज्ञापन

सपा पर हमला बोलते हुए कहा कि उसे वोट देने से एक तो कब्रिस्तान का निर्माण होता है, दूसरे पूरी दुनिया से आतंकवादी भारत आने लगते हैं। सपा पर गुंडाराज को बढ़ावा देने का आरोप लगाते हुए कहा कि उनके शासनकाल में गुंडे बहन-बेटियों को उठा ले जाते थे। अत्याचार होते थे। एफआईआर तक नहीं होती थी। अब ऐसे गुंडे व माफिया जेल की सलाखों में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

10 मार्च के बाद योगी के दोबारा शपथ लेते ही बचेखुचे गुंडे भी या तो प्रदेश छोड़कर भाग जाएंगे या गले में तख्ती टांगकर जेल जाते दिखेंगे। कहा कि सपा देश का बंटवारा कराने वाले जिन्ना की बात कर देश में एकता तय करने वाले सरदार पटेल के आदर्शों का अपमान करती है। उन्होंने प्रदेश व केंद्र सरकार की ओर से चलाई जा रहीं तमाम योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी।
जलालपुर के शास्त्री औद्योगिक इंटर कॉलेज कासिमपुर कर्बला में भाजपा प्रत्याशी सुभाष राय के समर्थन में उन्होंने कहा कि भारत माता की जय बोलना, वंदेमातरम बोलना, खुद को हिंदू कहना, राम मंदिर का निर्माण कराना व धारा 370 हटाना यदि सांप्रदायिक है, तो यह स्वीकार है। कहा कि सीएम योगी की साफ नीयत व सही विकास के सामने सपा, बसपा एवं कांग्रेस का छलावा टिक नहीं पाएगा।
सुरहुरपुर में महाराजा सुहेलदेव की भव्य प्रतिमा बनाने का संकल्प दोहराते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि चुनाव बाद भाजपा सरकार बनने पर विकास के काम और तेजी से होंगे। यहां भी उन्होंने केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। टांडा के देवहट में पार्टी प्रत्याशी कपिलदेव वर्मा के पक्ष में बोलते हुए स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि सपा वाले गुंडों का कल्याण चाहते हैं, हम जन-जन का कल्याण करते हैं। हमने बेटियों की जिंदगी को खुशहाल बनाने के लिए ही तीन तलाक को एक झटके में समाप्त कर दिया।

पहले केंद्र से एक रुपया भेजा जाता था, तो 15 पैसा ही पहुंचता था। अब मोदी किसानों को पैसा भेजते हैं, तो पूरा 6 हजार उनके खाते में पहुंचता है। महीने में दो बार राशन दिए जाने का जिक्र करते हुए कहा कि कोरोना काल में यह काम सिर्फ योगी व मोदी की जोड़ी ही कर सकी। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्यामसुंदर वर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. मिथिलेश त्रिपाठी, विधायक संजू देवी, विधायक अनीता कमल, पूर्व विधायक जयराम विमल, उपमा पांडेय, विकास तिवारी, गोकरन द्विवेदी, रामप्रकाश यादव, शिवनायक वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed