{"_id":"61ca0096d79f19088358d829","slug":"tension-in-dhunsa-village-pac-deployed-ambedkar-nagar-news-lko6108304106","type":"story","status":"publish","title_hn":"धूंसा गांव में तनाव, पीएसी तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धूंसा गांव में तनाव, पीएसी तैनात
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भीटी (अंबेडकरनगर)। थाना क्षेत्र की मदारभारी ग्राम पंचायत के धूंसा गांव में चल रहा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। तनाव की स्थिति को देखते हुए गांव में पीएसी जवानों को तैनात कर दिया गया है। इस बीच वनराजा समुदाय के लोगों के उत्पीड़न की जानकारी होने पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने गांव का दौरा किया। उन्होंने ग्रामीणों को मामले में समुचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया।
भीटी थाना क्षेत्र के धूंसा गांव में बीते दीपावली पर्व से विवाद होता आ रहा है। मामूली विवाद को लेकर कुछ सवर्णों व वनराजाओं के बीच मारपीट हो गई थी। इसमें दोनों पक्ष के 19 लोग घायल हो गए थे। इस मामले में पुलिस ने 25 आरोपियों के विरुद्ध केस दर्ज किया था। उस समय 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। आरोप है कि इसके बाद फिर उत्पीड़न बढ़ गया। इससे परेशान होकर ग्रामीणों ने जिला मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया। अधिकारियों ने समझा कर घर भेज दिया।
इस बीच ग्रामीणों का आरोप है कि विपक्षी पुन: उनका उत्पीड़न कर रहे हैं। इससे गांव में तनाव की स्थिति हो गई है। ग्रामीणों के उत्पीड़न की खबर मिलने पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष अमित वर्मा रविवार को मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि उनका उत्पीड़न नहीं होने दिया जाएगा मामले में समुचित कार्रवाई करायी जाएगी। थानाध्यक्ष संजय कुमार पांडेय ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टि से गांव में पीएसी बल तैनात किया गया है। गांव में सब कुछ सामान्य है। मामले में जरूरी कार्रवाई जारी है।