फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   ten thousand participated in yoga camp

दस हजार लोगों ने साधा योग

Sun, 21 Jun 2015 10:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ अंबेडकरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ अंबेडकरनगर Updated Sun, 21 Jun 2015 10:44 PM IST
विज्ञापन

जिला मुख्यालय पर सीडीओ आवास के समक्ष स्थित मैदान में पंतजलि योग पीठ के तत्वावधान में रविवार सुबह योग शिविर का आयोजन हुआ। इसका शुभारंभ पूर्व मंत्री व वरिष्ठ भाजपा नेता अनिल तिवारी ने दीपप्रज्जवलन कर किया। गायत्री मंत्रोच्चार के साथ योग व जागिंग का अभ्यास रमेश शूल पाणि व बहन शिरशबाला ने कराया।

विज्ञापन


उन्होंने शरीर के वाह्य स्वरूप को संतुलित करने के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कहा कि प्रतिदिन योग करने से शरीर का संतुलन बना रहता है। योग प्रशिक्षक कमलेश व जगदीश ने लोगों को योग के विभिन्न आसन्न कराए। कहा कि प्रतिदिन योग करने से शरीर पूरी तरह स्वस्थ रहता है। आंख की रोशनी, सिर दर्द सहित अन्य बीमारियों में योग से लाभ मिलता है। बाद में योग से संबंधित पुस्तक का वितरण किया गया।
विज्ञापन


यहां मंच पर भाजपा नेताओं को ही तरजीह दिए जाने से नाराज वरिष्ठ सपा नेता महंतचन्द्र प्रकाश त्रिपाठी व जंगबहादुर यादव ने कार्यक्रम का बहिष्कार कर दिया। कहा कि यह कार्यक्रम किसी पार्टी का नहीं था, लेकिन इसे राजनीतिक रंग दे दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अकबरपुर नगर के बीएन इंटर कॉलेज के मैदान में पीपुल्स एक्शन फार हेल्थ के तत्वावधान में योग शिविर का आयोजन हुआ। अध्यक्षता कर रहे बीके अवस्थी ने योग पर विस्तार से प्रकाश डाला। बाद में प्रशिक्षक श्री अवस्थी ने योगाभ्यास कराया। साथ ही योग की विधि से विभिन्न रोगों के उपचार के बारे में विस्तार से जानकारी दी।  स्वरांजली संगीत महाविद्यालय अकबरपुर में योग शिविर का आयोजन योग गुरु राघवेन्द्र प्रताप सिंह के निर्देशन में हुआ।

जलालपुर प्रतिनिधि के अनुसार सरदार पटेल पीजी कॉलेज बड़ागांव, नरेंद्र इंटर कॉलेज जलालपुर, झामबाबा पीजी कॉलेज पुरुइया आश्रम, श्रीशंकरजी पीजी कॉलेज मठिया परिसर में योग शिविर का आयोजन हुआ। इसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया।

टांडा प्रतिनिधि के अनुसार रामलीला मैदान में भाजपा नेत्री संजू देवी के नेतृत्व में योग शिविर का आयोजन हुआ। इस अवसर पर पतंजलि योग पीठ से जुड़े युगल अग्रवाल, रामचंदर वैद्य, विश्वनाथ अग्रवाल ने योगाभ्यास कराया गया।

विद्युतनगर प्रतिनिधि के अनुसार रामदुलारी बालिका संस्कृत स्नात्कोत्तर महाविद्यालय सरस्वतीनगर में राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में योग शिविर का आयोजन हुआ। इसमें कार्यक्रमाधिकारी विक्रम त्रिपाठी के मार्ग दर्शन में योगाभ्यास किया गया। प्राचार्य डा. ब्रम्हानंद दुबे ने योग की उपयोगिता पर प्रकाश डाला।


सरस्वती शिशुमंदिर टांडा में आरएसएस के नगर कार्यवाहक सुभाष गुप्ता के नेतृत्व में योग शिविर का आयोजन हुआ। जहांगीरगंज प्रतिदिन के अनुसार क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों व सार्वजनिक स्थानों पर भी योग का अभ्यास लोगों ने किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed