{"_id":"6805407313013b3392025044","slug":"temperature-reached-38-degrees-streets-deserted-due-to-scorching-sun-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1008-133060-2025-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: 38 डिग्री पहुंचा पारा, तेज धूप से सड़कों पर सन्नाटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: 38 डिग्री पहुंचा पारा, तेज धूप से सड़कों पर सन्नाटा
Mon, 21 Apr 2025 12:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Mon, 21 Apr 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
सूरज के तेवर चढ़ते ही सड़क पर पसरा सन्नाटा।
अंबेडकरनगर। शनिवार की सुबह हुई बारिश के बाद रविवार को तेज धूप ने झुलसा देने वाली गर्मी का एहसास करा दिया। रविवार की छुट्टी लोगों ने घरों में ही रहकर बिताना मुनासिब समझा। शहर से ग्रामीण क्षेत्र की सड़कों व बाजारों में पूरा दिन सन्नाटा सा छाया रहा। हालांकि गेहूं की कटाई और मड़ाई करने वाले किसानों ने जरूर राहत महसूस की।
दिन की शुरुआत ही तेज धूप के साथ हुई। सुबह 10 बजे तक ही तपिश तेज हो गई। शहरवासी और बच्चे चिलचिलाती धूप से बचने के लिए पंखों और कूलर की पनाह में रहे। वहीं किसानों के चेहरों पर सुकून की लहर दौड़ गई। शनिवार को हुई बारिश से खेतों में जो नमी आ गई थी, उसे संतुलित करने के लिए तेज धूप का निकलना बेहद जरूरी था। धूप के कारण खेतों की मिट्टी सूखने लगी और फसलों की जड़ों में अतिरिक्त पानी का जमाव समाप्त होने लगा। इससे किसानों को राहत महसूस हुई। सुबह से ही किसान खेतों की ओर निकल पड़े। किसानों ने बताया कि दो से तीन दिन तक मौसम ठीक रहे तो ज्यादातर गेहूं की फसल कट जाएगी।
दिन का अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों तक आसमान साफ रहेगा और तापमान में बढ़ोतरी का सिलसिला जारी रहेगा, जिससे गर्मी का सितम बना रहेगा। हालांकि रात के समय हवाओं में नमी बनी रहने की संभावना है, जिससे हल्की उमस महसूस की जा सकती है।