{"_id":"5898bdb44f1c1b224a3785ce","slug":"teenager-and-young-man-ate-a-toxic-substance-both-in-critical-condition","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरी व युवक ने खाया विषाक्त पदार्थ, दोनों रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किशोरी व युवक ने खाया विषाक्त पदार्थ, दोनों रेफर
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
Updated Mon, 06 Feb 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
जहर
- फोटो : symbolic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विभिन्न थाना क्षेत्रों में एक किशोरी व एक युवक ने विषाक्त पदार्थ खा लिया। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। थाना क्षेत्र भीटी अंतर्गत एक गांव निवासिनी किशोरी ने रविवार देर शाम विषाक्त पदार्थ खा लिया।
विज्ञापन
कुछ ही देर में उसे उल्टी व पेट में तेज दर्द होने लगा। जब उसने विषाक्त पदार्थ खाने की जानकारी दी तो परिवारीजनों में रोना-पीटना मच गया। परिवारीजनों ने आनन-फानन में उसे पहले सीएचसी भीटी फिर जिला अस्पताल में भर्ती कराया। कुछ देर बाद हालत की गंभीरता को देखते हुए उसे ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
उधर, बेवाना थाना क्षेत्र अंतर्गत नौगवां गांव में भी एक युवक ने विषाक्त पदार्थ खा लिया परिवारीजनों के अनुसार पुरुषोत्तम (22) पुत्र नंदलाल ने सोमवार सुबह विषाक्त पदार्थ खा लिया। उल्टी व पेट में तेज दर्द होने पर उसे तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से उसे भी ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन