{"_id":"35ca3f5c80550cdea5d621ee27a76ba1","slug":"teen-drowned-in-canal-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोर की नहर में डूबकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किशोर की नहर में डूबकर मौत
Updated Mon, 14 Sep 2015 10:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव निवासी जय प्रकाश तिवारी सोमवार दोपहर पुत्र अंकित (13) के साथ खेत गया हुआ था। लगभग एक घंटे बाद खेत में कार्य करने के बाद दोनों लौटने लगे। रास्ते में शारदा सहायक नहर में गांव के कुछ लड़के नहा रहे थे।
विज्ञापन
यह देख अंकित भी उनके साथ नहाने लगा। इसी बीच उसका पैर फिसल गया और वह डूबने लगा। इस पर साथ नहा रहे अन्य लड़कों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। उसके साथी भागकर गांव पहुंचे और घटनाक्रम की जानकारी दी। इस पर रोते पीटते परिवारीजन ग्रामीणों के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
कुछ युवकों ने अंकित की तलाश में नहर में छलांग लगाई। लगभग आधा घंटे तक तलाश के बाद उसका शव बरामद हुआ। शव देखते ही परिवारीजनों में कोहराम मच गया। उसका अंतिम संस्कार भी कर दिया गया। एसओ एनके पांडेय ने बताया कि घटना की उन्हें जानकारी नहीं है।
विज्ञापन