फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Team Returned

विरोध के चलते बैरंग लौटी अवैध कब्जा हटाने गई टीम

Wed, 11 Dec 2019 10:36 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 11 Dec 2019 10:36 PM IST
विज्ञापन
Team Returned
टांडा। नागरिकों के विरोध के चलते अवैध कब्जा हटाने गई नगर पालिका की टीम को बैरंग वापस लौटना पड़ा। असल में नगर पालिका परिषद के वार्ड संख्या-आठ अलहादादपुर में करीब आधा दर्जन नागरिकों द्वारा रास्ते में अवैध रूप से शौचालय व नल आदि लगा लिया गया है। इसकी शिकायत मिलने के बाद नगर पालिका प्रशासन ने बीते पास पांच नवंबर को नोटिस जारी कर अवैध कब्जेदारों से कब्जा हटाने का निर्देश दिया था, लेकिन अवैध कब्जेदारों ने कब्जा नहीं हटाया।
विज्ञापन

बताते चलें कि अलीगंज पुलिस चौकी के पीछे वर्षों पूर्व से बसी आबादी में कई परिवार रहते हैं। आरोप है कि इनमें से कई नागरिकों द्वारा रास्ते की भूमि पर अवैध रूप से कब्जा कर लिया गया है। संबंधित भूमि पर स्थायी निर्माण भी कर लिया गया है। बीते दिनों शिकायत मिलने के के बाद पालिका प्रशासन ने संबंधित कब्जेदारों के विरुद्ध नोटिस जारी किया, लेकिन उक्त लोगों ने अवैध कब्जा नहीं हटाया।
विज्ञापन

इस पर मंगलवार देरशाम नगर पालिका के अधिशाषी अधिकारी मनोज कुमार सिंह के निर्देश पर टीम मौके पर पहुंची, और पैमाइश कर अवैध कब्जा हटाने का प्रयास किया। नागरिकों के आक्रोश प्रकट करने के चलते टीम को बैरंग वापस लौटना पड़ा। ईओ ने बताया कि जल्द ही पुलिस टीम भी मौके पर भेजी जाएगी। जिससे कोई विवाद न उत्पन्न हो। कब्जेदारों ने यदि अवैध कब्जा हटाने में अवरोध पैदा किया तो कार्रवाई भी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed