फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Team ready to investigate invalid schools

Ambedkar Nagar News: अमान्य विद्यालयों की जांच के लिए टीम तैयार

Wed, 10 Apr 2024 11:11 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Wed, 10 Apr 2024 11:11 PM IST
विज्ञापन
Team ready to investigate invalid schools
अंबेडकरनगर। बगैर मान्यता के संचालित विद्यालयों पर डीआईओएस कार्यालय ने शिकंजा कसना प्रारंभ कर दिया है। सभी विकास खंड क्षेत्र के लिए नामित नोडल अधिकारियों को डीआईओएस ने सघन अभियान चलाने व 19 अप्रैल तक आख्या प्रस्तुत किए जाने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

नया शिक्षासत्र प्रारंभ होने के साथ ही बगैर मान्यता के संचालित विद्यालयों पर कार्रवाई के लिए डीआईओएस कार्यालय अलर्ट मोड में आ गया है। छात्र-छात्राओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वाले ऐसे विद्यालयों पर कार्रवाई के लिए डीआईओएस गिरीश कुमार सिंह ने बीते दिनों ही सभी नौ विकास खंड क्षेत्र के नोडल अधिकारी नामित किए थे। डीआईओएस कार्यालय के अनुसार विकास खंड क्षेत्र कटेहरी के लिए प्रधानाचार्या बेवाना नीलम यादव, अकबरपुर के लिए प्रधानाचार्या कुर्कीबाजार सुमित्रा देवी, टांडा के लिए प्रधानाध्यापिका फरीदपुर कुतुब तारा वर्मा, जलालपुर के लिए प्रधानाध्यापिका बसिया तकदीस फातिमा, भियांव के लिए प्रधानाध्यापिका रतना मीरा वर्मा, जहांगीरगंज के लिए प्रधानाचार्या तेंदुआईकला विद्यावती, रामनगर के लिए प्रधानाचार्या आलापुर अनुपमा उपाध्याय, बसखारी के लिए प्रधानाध्यापक लखनपुर डॉ. चंद्रकेश यादव व भीटी के लिए प्रधानाचार्या भीटी रंजना वर्मा को नोडल अधिकारी नामित किया गया है।
विज्ञापन

डीआईओएस ने सभी नोडल अधिकारियों को निर्देश जारी करते हुए कहा कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में संचालित ऐसे विद्यालयों का स्थलीय निरीक्षण करें। मुख्य भवन के साथ ही शिक्षण कक्ष का न सिर्फ फोटो लें बल्कि वीडियो भी बनाएं। यह भी देखेें कि कक्षा पांच या फिर आठ तक की मान्यता लेकर इंटरमीडिएट स्तर तक कक्षाओं का संचालन तो नहीं हो रहा। जारी निर्देश में कहा कि 19 अप्रैल तक निरीक्षण की पूरी आख्या डीआईओएस कार्यालय को उपलब्ध कराएं। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed