{"_id":"669949e4c105cd45280a23ac","slug":"teachers-surrounded-dios-office-with-demands-ambedkar-nagar-news-c-91-1-slko1001-118294-2024-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: मांगों को लेकर शिक्षकों ने घेरा डीआईओएस कार्यालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: मांगों को लेकर शिक्षकों ने घेरा डीआईओएस कार्यालय
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। पुरानी पेंशन बहाली, तदर्थ शिक्षकों को नियमित किए जाने, वित्तविहीन शिक्षकों को सम्मानजनक मानदेय दिए जाने समेत कई अन्य मांगों को लेकर बृहस्पतिवार को माध्यमिक शिक्षकों ने डीआईओएस कार्यालय का घेराव किया। गेट बंदकर प्रदर्शन करते हुए कहा कि शिक्षक कई प्रकार की मुश्किलों से संघर्ष कर रहे हैं लेकिन इसके बाद भी उनकी उपेक्षा की जा रही है। निशुल्क स्वास्थ्य सुविधा दिए जाने की मांग को भी पूरा नहीं किया जा रहा। बाद में मांगों से संबंधित अपर मुख्य सचिव शिक्षा विभाग को संबोधित ज्ञापन डीआईओएस को सौंपा।
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के तत्वावधान में बड़ी संख्या में शिक्षक डीआईओएस कार्यालय पहुंचे। जिलाध्यक्ष अरुण कुमार सिंह ने कहा कि तदर्थ शिक्षकों को नियमित किए जाने की मांग को पूरा नहीं किया जा रहा है। इससे उनका हक मारा जा रहा है। पुरानी पेंशन बहाली की मांग को भी नजरअंदाज किया जा रहा है। नई पेंशन नीति शिक्षकों के हित में कतई सही नहीं है, इससे उनका भविष्य सुरक्षित नहीं रहेगा। इसे देखते हुए पुरानी पेंशन को बहाल किया जाए। वित्तविहीन शिक्षकों को सम्मानजनक मानदेय दिए जाने की मांग को पूरा नहीं किया जा रहा है। वित्तविहीन शिक्षक बेहतर ढंग से बच्चों का भविष्य संवार रहे हैं लेकिन इसके बाद भी उपेक्षा की जा रही है, यह कतई उचित नहीं है।
सुशील कुमार सिंह, आशाराम वर्मा, प्रदीप पांडेय, रामलखन वर्मा, मनोज कुमार, सुशीलकांत दुबे, संजय, दुर्गाप्रसाद, पवन कुमार ने कहा कि निशुल्क चिकित्सा सुविधा प्रदान करने को लेकर कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है। कहा कि अलग-अलग प्रकार की जांच के नाम पर शिक्षकों का उत्पीड़न किया जा रहा है। इस पर पूरी तरह से अंकुश लगाया जाना चाहिए। तय किया गया यदि शीघ्र ही समस्या का निस्तारण नहीं हुआ मंडलस्थित कार्यालय पर नौ अगस्त को धरना प्रदर्शन किया जाएगा। इसके बाद भी यदि सुनवाई न हुई तो प्रदेशस्तर पर आंदोलन किया जाएगा।