फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Teachers should try to develop skills in children

Ambedkar Nagar News: बच्चों में कौशल विकास करने का प्रयास करें शिक्षक

Sat, 13 Sep 2025 11:42 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Sat, 13 Sep 2025 11:42 PM IST
विज्ञापन
Teachers should try to develop skills in children
आलापुर (अंबेडकरनगर)। ब्लॉक संसाधन केंद्र रामनगर में एनसीईआरटी के संचालित प्रशिक्षण कार्यक्रम का आठवां चक्र शनिवार को शुरू हुआ। पहले दिन 100 से अधिक शिक्षकों ने भाग लिया। आरपी विनय चतुर्वेदी ने कहा कि प्रत्येक शिक्षक न केवल पाठ्यक्रम पढ़ाएंगे बल्कि बच्चों के मूलभूत कौशल और अवधारणाओं को विकसित करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
विज्ञापन

प्रशिक्षण में कक्षा तीन की पाठ्य पुस्तकों का अवलोकन कराया गया। विनय चतुर्वेदी ने बताया कि गणित, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान और भाषा (हिंदी एवं अंग्रेजी) को कवर करने वाली पाठ्यपुस्तकें बच्चों को मूलभूत ज्ञान और कौशल से परिचित कराती हैं। उन्होंने वीणा से जुड़े अभ्यास कार्यों का भी विश्लेषण किया और कहा कि शिक्षक इसे प्रभावी ढंग से पढ़ाने के लिए बच्चों की प्रतिक्रिया और प्रगति पर ध्यान दें। आरपी ईशान श्रीवास्तव ने कक्षा तीन गणित मेला की संरचना और अध्यायों की विशेषताओं की जानकारी दी। एआरपी शैलेंद्र कुमार ने समस्त सत्रों का समेकन किया और शिक्षकों को बताया कि प्रशिक्षण के प्रत्येक सत्र की समीक्षा कर सुसंगत शिक्षण सुनिश्चित किया जा सकता है। इस दौरान शिक्षक संजय प्रजापति मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed