फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Teacher suspended for beating student with duster

Ambedkar Nagar News: डस्टर से छात्र की पिटाई करने वाला अध्यापक निलंबित

Sat, 06 Sep 2025 11:57 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Sat, 06 Sep 2025 11:57 PM IST
विज्ञापन
Teacher suspended for beating student with duster
जहांगीरगंज (अंबेडकरनगर)। कक्षा पांच के विद्यार्थियों की डस्टर से पिटाई करने वाले सहायक अध्यापक धर्मराज को निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई अमर उजाला में 27 अगस्त को प्रकाशित खबर और घटना से जुड़े वायरल वीडियो के आधार पर की गई।
विज्ञापन

मामला क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय जनेश्वरी बुजुर्ग का है, जहां सहायक अध्यापक धर्मराज पर कक्षा 5 के छात्र अभिषेक और अनुष्का को डस्टर से पीटने का आरोप है। पीड़ित बच्चों के परिजनों ने जब स्कूल पहुंचकर विरोध जताया, तो अध्यापक ने न सिर्फ जवाब देने से इनकार किया बल्कि परिजनों से बहस भी की। घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसके बाद शिक्षा विभाग हरकत में आया। खंड शिक्षा अधिकारी संतोष कुमार पांडेय ने मौके पर पहुंचकर जांच की। उनकी रिपोर्ट के आधार पर प्रभारी बीएसए प्रवीण कुमार तिवारी ने सहायक अध्यापक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। मामले की विस्तृत जांच के लिए बीईओ भियांव को जांच अधिकारी नामित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed