फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Teacher's status has always been paramount

हमेशा सर्वोपरि रहा शिक्षक का दर्जा

Sun, 05 Sep 2021 11:02 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 05 Sep 2021 11:02 PM IST
विज्ञापन
Teacher's status has always been paramount
अंबेडकरनगर के जिला पंचायत कार्यालय सभागार में शिक्षक दिवस के मौके पर आयोजित सम्मान समारोह में उ? - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
अंबेडकरनगर। जिले में रविवार को शिक्षक दिवस के मौके पर जिला पंचायत सभागार समेत विभिन्न विद्यालयों में भव्य समारोह का आयोजन हुआ। जिला पंचायत सभागार में मुख्य अतिथि टांडा विधायक संजू देवी व आलापुर विधायक अनीता कमल ने राज्य पुरस्कार प्राप्त शिक्षक प्रेमचंद्र त्रिपाठी को विशेष पगड़ी पहनाकर स्वागत किया। इसके अलावा शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले कुल 77 शिक्षकों को सम्मानित किया गया। इस दौरान वक्ताओं ने गुरु व शिष्य की परंपरा पर विस्तार से प्रकाश डाला। कहा कि गुरु का दर्जा जीवन में सर्वोपरि है। वक्ताओं ने पूर्व राष्ट्रपति महान शिक्षाविद् डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जीवन पर भी प्रकाश डाला। जिला मुख्यालय के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों के स्कूलों में समारोह का आयोजन कर शिक्षकों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

जिले में शिक्षक दिवस के मौके पर जिला पंचायत सभागार में भव्य आयोजन हुआ। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि टांडा विधायक संजू देवी व आलापुर विधायक अनीता कमल रहीं। कार्यक्रम का शुभारंभ बीएसए भोलेंद्र प्रताप सिंह ने मां सरस्वती व पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की प्रतिमा के समक्ष दीपार्चन व पुष्पार्चन कर किया। बाद में विधायक ने राज्य पुरस्कार प्राप्त लघु माध्यमिक विद्यालय जूनियर हाईस्कूल बनहवा बाबा एकडल्ला में बतौर प्रधानाध्यापक तैनात प्रेमचंद्र त्रिपाठी को लखनऊ से आई विशेष पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

इसके अलावा अतिथियों ने ग्रामीण क्षेत्र के विद्यालयों में कार्यरत 75 व शहरी क्षेत्र के दो शिक्षकों को शिक्षा के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रशस्ति पत्र व अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया। भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. मिथिलेश त्रिपाठी ने कहा कि शिक्षक का दर्जा हमेशा सर्वोपरि रहा है। गुरु का सम्मान करने व उनके बताए रास्ते का अनुसरण करने वाले ही तरक्की के पथ पर अग्रसर होते हैं। इस मौके पर वरिष्ठ भाजपा नेता यमुना प्रसाद चतुर्वेदी, जिला विकास अधिकारी वीरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, शिक्षक दिवस पर श्यामलाल वर्मा स्मारक इंटर कॉलेज ताहापुर मालीपुर में पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णनन का जन्मदिवस मनाया गया। प्रबंधक केदारनाथ शर्मा ने पूर्व राष्ट्रपति के जीवन पर प्रकाश डाला। प्रबंधक ने शिक्षकों को पेन व डायरी देते हुए प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम का संचालन कर रहे प्रधानाचार्य प्रवीण कुमार मिश्र ने पूर्व राष्ट्रपति के जीवन से जुड़ी कई महत्वपूर्ण जानकारी दीं। कहा कि वह महान शिक्षाविद् थे। उनके विचारों को आत्मसात कर जीवन में आगे बढ़ा जा सकता है। इस मौके पर आरडी यादव, रामचंद्र दुबे, अनिल यादव, पूजा, शेरबहादुर व कैलाश वर्मा आदि मौजूद रहे।
विद्युतनगर में बाबा रामशरण दास बालिका इंटर कॉलेज मखदूमनगर में शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि जगदेव सिंह, विशिष्ट अतिथि अरुण कुमार ने सभी को शिक्षक दिवस की महत्ता समझाई। प्रबंधक डॉ. महंत चंद्रप्रकाश त्रिपाठी ने सभी को शिक्षक दिवस की बधाई दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व प्रधानाचार्य निरप्रसाद शर्मा ने की। राजेंद्र प्रसाद चौबे, जितेंद्र यादव व शेरु मिश्र आदि मौजूद रहे। ग्रामर्षि एकेडमी इंटर कॉलेज में पूर्व सांसद हरिओम पांडेय व प्रबंधक डॉ. अंजू पांडेय की मौजूदगी में शिक्षक दिवस मनाया गया। इस मौके पर प्रधानाचार्य रणविजय शर्मा, डीएन दुबे, मनीष तिवारी व आरवी यादव आदि मौजूद रहे।

उधर, साकेत एकेडमी सूरापुर में प्रबंधक प्रभाकर वर्मा ने शिक्षक दिवस की महत्ता से छात्र-छात्राओं को अवगत कराया। कहा कि एक शिक्षक के बगैर विद्यार्थी अपने जीवन में लक्ष्य को प्राप्त नहीं कर सकता। बाद में छात्राओें ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। शिक्षिका रंजना वर्मा ने भी बच्चों का मनोबल बढ़ाया। संत द्वारिका प्रसाद पीजी कॉलेज कोटवा महमदपुर में प्रबंधक डॉ. हरीश वर्मा के नेतृत्व में शिक्षक दिवस मनाया गया। शिक्षक दिवस के मौके पर बीएसए भोलेंद्र प्रताप सिंह ने जिला पंचायत कार्यालय में जिला पंचायत अध्यक्ष साधू वर्मा को चांदी का स्मृति चिह्न भेंट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed