{"_id":"5722502e4f1c1bb938a923c2","slug":"teacher-killed-in-a-road-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेनिंग को जा रही शिक्षिका की सड़क हादसे में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेनिंग को जा रही शिक्षिका की सड़क हादसे में मौत
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
Updated Thu, 28 Apr 2016 11:32 PM IST
विज्ञापन
सड़क हादसा
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जनपद संतकबीरनगर के हैंसर बाजार बीआरसी सेंटर पर प्रशिक्षण के लिए जा रही शिक्षिका की हादसे में मौत हो गई। 10 दिन पूर्व ही उसका विवाह हुआ था। वह एक शिक्षक की बाइक पर बैठकर जा रही थी कि तभी आलापुर थाना क्षेत्र में बस की टक्कर से वह सड़क पर गिर पड़ी। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। दुर्घटना के बाद चालक बस लेकर भाग गया।
विज्ञापन
हंसवर बाजार निवासिनी कुशलावती (25) गत वर्ष संतकबीरनगर जनपद के एक परिषदीय जूनियर हाईस्कूल विद्यालय में शिक्षिका के पद पर तैनात हुई थी। इन दिनों हैंसर बाजार स्थित बीआरसी सेंटर पर प्रशिक्षण चल रहा है। गुरुवार को वह हंसवर थाना क्षेत्र अंतर्गत एकडंगी निवासी शिक्षक जितेंद्र के साथ बाइक पर बैठकर जा रही थी।
विज्ञापन
जितेंद्र भी संतकबीरनगर जिले में परिषदीय शिक्षक के पद पर तैनात हैं और वह भी हैंसर बीआरसी केंद्र पर प्रशिक्षण ले रहे हैं। बताया जाता है कि वे दोनों सुबह साढ़े छह बजे के करीब आलापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत चहोड़ाघाट के निकट पहुंचे ही थे कि तभी जहांगीरगंज की तरफ से आ रही एक निजी बस ने बाइक में टक्कर मार दी।
विज्ञापन
दोनों शिक्षक जमीन पर गिर पड़े जबकि चालक बस लेकर मौके से भाग गया। कुछ लोगों ने बस को रोकने की भी कोशिश की लेकिन सफलता नहीं मिली। जितेंद्र को तो ज्यादा चोट नहीं आयी लेकिन कुशलावती को हेडइंजरी हो गई। ज्यादा रक्त स्राव की वजह से उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
स्थानीय चिकित्सालय ले जाने के बाद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। गौरतलब है कि कुशलावती का विवाह लगभग 10 दिन पूर्व अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के मरैला गांव में हुआ था। वह ससुराल से दो दिन पहले ही मायके आयी थी।
इसके बाद वह गुरुवार को साथी शिक्षक के साथ प्रशिक्षण के लिए जा रही थी कि इसी बीच यह हादसा हो गया। एसओ ने बताया कि परिवारीजनों की तरफ से तहरीर मिलते ही केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।