फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Tea seller died in a road accident

Ambedkar Nagar News: सड़क हादसे में चाय विक्रेता की मौत

Tue, 01 Jul 2025 11:33 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Tue, 01 Jul 2025 11:33 PM IST
विज्ञापन
Tea seller died in a road accident
अंबेडकरनगर। अकबरपुर के रतनपुर निवासी राजेंद्र (53) सोमवार देर शाम पहितीपुर मार्ग के कुमार पौधशाला के निकट अज्ञात वाहन की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गए थे। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें पुलिस ने जिला अस्पताल भिजवाया गया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

मृतक के बेटे अभिषेक के मुताबिक, उनके पिता टांडा बांदा राष्ट्रीय राजमार्ग पर चाय की दुकान चलते थे। सोमवार को दुकान बंद करने के बाद सरसों का तेल लेने के लिए बाइक से जा रहे थे। तेज रफ्तार अज्ञात वाहन से उनकी बाइक में पीछे से टक्कर हो गई। वे उछलकर सड़क पर दूर जा गिरे। हेलमेट न पहने होने की वजह से उनके सिर के साथ शरीर के अन्य अंगों में गंभीर चोटें आ गईं थीं। कोतवाल श्रीनिवास पांडेय ने बताया कि तहरीर मिलने पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed