फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Tanda and Rajesultanpur dominate in Kabaddi

कबड्डी में टांडा व राजेसुल्तानपुर का दबदबा

Wed, 21 Sep 2022 11:24 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 21 Sep 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
Tanda and Rajesultanpur dominate in Kabaddi
अंबेडकरनगर के रांगेय राघव इंटर कॉलेज में आयोजित खेल में प्रतिभाग करते युवा-संवाद - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
अंबेडकरनगर। माध्यमिक विद्यालयों की जनपदस्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन बुधवार को हंसवर स्थित रांगेय राघव इंटर कॉलेज में हुआ। इसमें टांडा व राजेसुल्तानपुर की टीम का दबदबा रहा। बाद में विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में पहला मैच सीनियर बालक वर्ग में टांडा व जलालपुर की टीम के बीच हुआ। इसमें टांडा ने जलालपुर को 16-14 से पराजित किया। सीनियर बालिका वर्ग में राजेसुल्तानपुर व किछौछा के बीच मैच हुआ। कांटे के मुकाबले में राजेसुल्तानपुर ने किछौछा को 22-19 से पराजित कर अपना लोहा मनवाया। सब जूनियर बालक वर्ग में टांडा व राजेसुल्तानपुर के बीच भिड़ंत हुई। इसमें टांडा ने राजेसुल्तानपुर को एक तरफा मुकाबले में 17-10 से पराजित किया। सबजूनियर बालिका वर्ग में राजसुल्तानपुर व किछौछा के बीच मैच हुआ। इसमें राजेसुल्तानपुर की टीम ने एकतरफा मुकाबला करते हुए 24-12 से किछौछा को हराकर जीत दर्ज की।
विज्ञापन

इससे पहले पहले प्रतियोगिता का शुभारंभ कॉलेज प्रधानाचार्य जेएस तिवारी ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीपार्चन कर किया। उन्होंने प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों से अपील करते हुए कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिता में सभी को बढ़ चढ़कर हारजीत की परवाह किए बगैर भागीदारी करनी चाहिए। हार जीत तो एक ही सिक्के के दो पहलू हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतियोगिता में भागीदारी करने के दौरान यह सोचना चाहिए कि हमें अपना शत-प्रतिशत योगदान देना है। माध्यमिक शिक्षा विभाग के जिला क्रीड़ा सचिव प्रदीप यादव ने बताया कि बाद में विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत भी किया गया। अब जीत हासिल करने वाली टीमें मंडलस्तरीय प्रतियोगिता में भागीदारी करेंगी। इस दौरान शिवानंद, मुकेश दुबे, संगीता, जय मौर्य, राघवेंद्र प्रजापति, अभितेष व रामकेश मौर्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed