{"_id":"60c642ee8ebc3e58b33c5c0d","slug":"tamsa-bridge-collapsed-due-to-bad-barring-ambedkar-nagar-news-lko5823170160","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैरिंग खराब होने से तमसा पुल धंसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैरिंग खराब होने से तमसा पुल धंसा
विज्ञापन
जलालपुर। करीब पांच दशक पहले जलालपुर नगर के पास तमसा नदी पर बना पुल शनिवार देर शाम क्षतिग्रस्त हो गया। बताया जाता है कि बैरिंग खराब होने से पुल के पश्चिमी छोर का एक हिस्सा करीब चार इंच नीचे धंस गया है। इसकी जानकारी आम नागरिकों व प्रशासन को हुई तो हड़कंप मच गया। आनन-फानन में पुल से भारी वाहनों के आवागमन पर रोक लगा दी गई है। लोक निर्माण विभाग की टीम ने बोरी व ड्रम आदि लगाकर बैरिकेडिंग कर दी है। पुल की मरम्मत के लिए लोक निर्माण विभाग की टीम जुट गई है। इस मार्ग से न सिर्फ जलालपुर बल्कि आसपास के जनपदों के लिए भी लोग आवागमन करते हैं। लोगों ने पुल की जल्द से जल्द मरम्मत कराने की मांग की है।
जलालपुर नगर के निकट तमसा नदी पर करीब पांच दशक पहले पुल का निर्माण हुआ था। इस मार्ग से जलालपुर तहसील क्षेत्रवासियों के अलावा बसखारी, टांडा, रामनगर, बस्ती, आजमगढ़ आदि जनपदों के लिए लोग आवागमन करते हैं। यह मार्ग एनएच 233 से भी बसखारी के निकट लिंक है। इसके चलते इस मार्ग से भारी संख्या में वाहनों का आवागमन होता है। इससे इस पुल की महत्ता भी अधिक है। शनिवार देर शाम नागरिकों ने देखा कि पुल के पश्चिम तरफ एक हिस्सा करीब चार इंच तक धंस गया। इससे लोगों में हड़कंप मच गया।
इसकी सूचना तहसील प्रशासन को दी गई। एसडीएम जलालपुर अभय कुमार पांडेय मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। इसके बाद लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया। जानकारी होते ही लोक निर्माण विभाग की टीम मौके पर पहुंची और तत्काल बालू भरकर बोरियां व ड्रम आदि लगाकर पुल के आधे हिस्से की बैरिकेडिंग कर दी गई। टीम ने साथ ही इस पुल से भारी वाहनों का आवागमन रोक दिया। हल्के व छोटे वाहनों को आधे मार्ग से आवागमन करने की अनुमति दी गई है। लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने बताया कि पुल का बैरिंग खराब हो गया है। उसे जल्द दुरुस्त करा दिया जाएगा। नागरिकों को परेशान होने की जरूरत नहीं है।