फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Take special care in the use of social media

सोशल मीडिया के प्रयोग में बरतें विशेष सावधानी

Thu, 27 Oct 2022 10:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 27 Oct 2022 10:57 PM IST
विज्ञापन
Take special care in the use of social media
अंबेडकरनगर। इंटरनेट पर सुविधाओं के साथ ही खतरे की आशंका भी अधिक है। ऐसे में जरूरी है कि इंटरनेट का प्रयोग करने के साथ ही उससे जुड़ी सावधानियों के बारे में भी जानें। ऑनलाइन खरीदारी या फिर सोशल मीडिया का इस्तेमाल करते समय विशेष सतर्कता बरतें। लुभावने प्रचार के झांसे में आने से बचने की जरूरत है।
विज्ञापन

बेवाना थाने की सिपाही अमिता शुक्ला व अर्चना विश्वकर्मा ने रसूलपुर दियरा में महिलाओं व बेटियों को साइबर क्राइम से बचने के बारे में जागरूक किया। कहा कि विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मों पर लुभावने प्रचार सामग्री की भरमार रहती है। कई बार लोग उनके झांसे में आ जाते हैं।
विज्ञापन

बताया कि जालसाज कई बार बैंक खाते से रकम ही गायब कर देते हैं। ऐसे में जरूरी है कि ऑनलाइन खरीदारी करते समय भी विशेष सावधानी बरतें। साथ ही बैंक से जुड़ी जानकारी, पासवर्ड, गोपनीय कोड व ओटीपी साझा न करें। यदि ऑनलाइन धोखाधड़ी हो जाएं तो तत्काल 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जहांगीरगंज थाने की सिपाही अनीता यादव, सतीश यादव व घनश्याम चौहान ने बावली चौक पर बसखारी थाने की सिपाही प्रीतम व दीपिका ने महिलाओं व बेटियों को कई महत्वपूर्ण जानकारियां दीं। महिलाओं को मदद मुहैया कराने के लिए संचालित टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 1090, यूपी-112, 181, 1076 के अलावा एंबुलेंस के लिए 108 व 102 नंबर डायल करने की सलाह दी।

महिला पुलिसकर्मियों ने अभियान के दौरान सभी से अफवाहों का हिस्सा न बनने व अफवाह न फैलाने की अपील की। कहा कि कई झूठी खबरें बड़ी मुसीबत का हिस्सा बन जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed