फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Take every complaint seriously

हर शिकायत को गंभीरता से लें

Sun, 09 Jan 2022 11:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jan 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Take every complaint seriously
अंबेडकरनगर। विधानसभा चुनाव के मद्देनजर जिला निर्वाचन अधिकारी ने रविवार को उड़नदस्तों तथा वीडियो निगरानी टीम के साथ समीक्षा बैठक की। इसमें कहा गया कि सभी प्रकार की अवैध हरकतों पर निगरानी रखी जाए और सख्ती से रोक लगाई जाए। प्रत्येक जरूरी कार्यक्रमों व गतिविधियों की वीडियोग्राफी करते हुए पर्यवेक्षण किया जाए।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी सैमुअल पॉल एन ने वीडियो निगरानी टीमों व उड़नदस्तों के सदस्यों के साथ कलेक्ट्रेट में आयोजित समीक्षा बैठक में जरूरी फीडबैक लिया। कहा कि उड़नदस्ता टीमें आदर्श आचार संहिता से जुड़ीं प्रत्येक शिकायतों को गंभीरता से लेंगी और आचार संहिता का पालन कराने के लिए लगातार सक्रिय रहेंगी। प्रत्येक शिकायत को अत्यंत गंभीरता व प्राथमिकता के साथ लिया जाए।
विज्ञापन

मतदाताओं को धमकाने, असामाजिक तत्वों के क्षेत्र के घूमने, शराब, हथियार एवं गोला बारूद लाने व ले जाने तथा भारी मात्रा में नकदी को लाने व ले जाने के अलावा मतदाताओं को किसी भी प्रकार की रिश्वत देने जैसी गतिविधियों पर प्रभावी नजर रखी जाए। प्रत्येक संवेदनशील आयोजन, बड़ी सार्वजनिक रैलियों तथा अन्य जरूरी घटनाक्रम की वीडियोग्राफी करने का निर्देश डीएम ने दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed