{"_id":"61993ca9b6d7f90813375060","slug":"take-care-of-children-s-health-in-the-changing-season-ambedkar-nagar-news-lko6053479151","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदलते मौसम में बच्चों की सेहत का रखें ध्यान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदलते मौसम में बच्चों की सेहत का रखें ध्यान
विज्ञापन
आलापुर। (अंबेडकरनगर)। ठंड ने दस्तक दे दी है। इसके साथ ही बच्चों में कई तरह की बीमारियों के खतरे भी शुरू हो गए हैं। ऐसे में जरूरत है कि अभिभावक बच्चों की सेहत को लेकर सजग रहें। बच्चों व लोगाें को शुरुआत व अंत में ठंड लगने का खतरा ज्यादा रहता है। ऐसे समय में सर्दी जुकाम, हाइपोथर्मिया, इंफ्लूंजा, टीबी, अस्थमा जैसी बीमारियां स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर डालती हैं। यह जानकारी रामनगर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात डॉ. आशीष राय ने दी।
उन्होंने बताया कि बच्चों व आम लोगों के लिए शुरुआत व अंत की ठंड ज्यादा खतरनाक होती है। कारण यह है कि इस दौरान ठंड का असर कम होता है और लोग लापरवाही कर बैठते हैं। ऐसे में जरूरत है कि अभिभावक बच्चों का ख्याल रखने के साथ ही अपना भी ध्यान रखें। बच्चों को सर्दी जुकाम से बचाने के लिए उनके खानपान पर विशेष ध्यान दें। नौनिहालों को गर्म भोजन व पानी दें।
आइसक्रीम, कोल्ड ड्रिंक व फ्रिज में रखे सामानों का सेवन करने से बचाएं। बच्चों को ज्यादा से ज्यादा तरल पदार्थ दें। बच्चों के समुचित विकास के लिए उनके भोजन में सभी जरूरी पोषक तत्व आयरन, कैल्शियम, मिनरल्स आदि दें। डॉ. आशीष ने बताया कि प्रत्येक बुधवार व शनिवार को गांवों में चलने वाले टीकाकरण के दौरान बच्चों का टीकाकरण जरूर कराएं।