{"_id":"626d806619d4b269c709b498","slug":"tablets-given-to-students-ambedkar-nagar-news-lko628593677","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्र-छात्राओं को दिए गए टैबलेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्र-छात्राओं को दिए गए टैबलेट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। जिले के अलग-अलग महाविद्यालयों में शनिवार को भी छात्र-छात्राओं को टैबलेट सौंपे गए। इस दौरान युवाओं से सरकार की इस महत्वपूर्ण योजना का समुचित लाभ उठाने का आह्वान किया गया। वक्ताओं ने कहा कि सरकार की यह पहल काफी लाभदायी है। बच्चों को तकनीकी शिक्षा व इंटरनेट की दुनियां को समझने में काफी मदद मिलेगी।
कर्मयोगी रामसूरत त्रिपाठी स्नातकोत्तर महाविद्यालय कृष्णनगर सिसवा में मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. मिथिलेश त्रिपाठी व विशिष्ट अतिथि अधिवक्ता संघ अध्यक्ष इंद्रमणि शुक्ल ने छात्र-छात्राओं को टैबलेट सौंपे। प्रबंधक डॉ. आदित्यनरायण त्रिपाठी ने कहा कि शासन की यह पहल काफी सराहनीय है। युवाओं को इसका लाभ उठाकर आगे बढ़ना चाहिए।
वंशराज रामदुलार आईटीआई कॉलेज बरही एदिलपुर में छात्र-छात्राओं को टैबलेट वितरित किए गए। मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष साधू वर्मा ने छात्र-छात्राओं को टैबलेट सौंपते हुए उसके बेहतर उपयोग की सलाह दी। कहा कि सरकार ने युवाओं को तकनीकी क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए यह विशेष पहल शुरू की है। समारोह में कुल 47 छात्र-छात्राओं को टैबलेट सौंपे गए। इस मौके पर प्रबंधक जगदीश प्रसाद वर्मा, प्रधानाचार्य कृपाराम, संदीप, दिनेश यादव व गंगाराम गुप्त आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
उधर, रामशबद हुमेला देवी स्मारक आईटीआई संस्थान हथिनालाला में प्रधानाचार्य शैलेश यादव ने 26 बच्चों को टैबलेट सौंपे। कहा कि तकनीकी शिक्षा में बच्चों के लिए टैबलेट काफी लाभदायी साबित हो सका। सरकार की इस योजना का युवाओं को बेहतर उपयोग करने की जरूरत है।