फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   FIR registered for traveling abroad using two passports.

Ambedkar Nagar News: दो पासपोर्ट बनवाकर की विदेश यात्रा, एफआईआर दर्ज

Wed, 07 Oct 2026 10:52 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 07 Oct 2026 10:52 PM IST
विज्ञापन
FIR registered for traveling abroad using two passports.
जलालपुर। मरहरा गांव निवासी मोहम्मद वसीम पर अलग-अलग नाम, जन्मतिथि और पते के विवरण से दो पासपोर्ट बनवाने और दोनों का इस्तेमाल कर विदेश यात्रा करने का आरोप लगा है। पासपोर्ट सेल की जांच के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस दोनों पासपोर्ट बनवाने में लगाए गए दस्तावेजों और उनसे की गई विदेश यात्राओं का ब्योरा जुटा रही है।
विज्ञापन

सीओ अनूप कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस अधीक्षक कार्यालय से मिले पत्र के आधार पर उपनिरीक्षक राजेश सिंह ने मामले की जांच की। जांच में सामने आया कि मोहम्मद वसीम के नाम से दो अलग-अलग पासपोर्ट जारी हुए हैं। पहला पासपोर्ट संख्या M1830206 है। इसमें जन्मतिथि 19 जुलाई 1968 दर्ज है। यह पासपोर्ट एक सितंबर 2014 को जारी हुआ था और 31 अगस्त 2024 तक वैध था।
विज्ञापन

दूसरा पासपोर्ट संख्या S8006462 है। इसमें जन्मतिथि 19 जुलाई 1980 दर्ज है। यह 29 अक्तूबर 2018 को जारी हुआ और 28 अक्तूबर 2028 तक वैध है। पुलिस जांच में दोनों पासपोर्ट में दर्ज व्यक्तिगत विवरणों में अंतर मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि पहले से जारी पासपोर्ट की जानकारी छिपाकर नाम, पिता का नाम, जन्मतिथि और पता समेत अन्य विवरण में बदलाव कर दूसरा पासपोर्ट बनवाया गया। पुलिस के अनुसार दोनों पासपोर्ट का इस्तेमाल विदेश यात्रा के लिए भी किया गया। अलग-अलग विवरण के आधार पर पासपोर्ट हासिल कर उसका अनुचित लाभ लेने का भी आरोप है।

उपनिरीक्षक राजेश सिंह ने जांच के आधार पर थाने में तहरीर दी। इसके आधार पर पुलिस ने मोहम्मद वसीम के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है। सीओ ने बताया कि अब पासपोर्ट आवेदन में लगाए गए दस्तावेज, दोनों पासपोर्ट के रिकॉर्ड और विदेश यात्रा से संबंधित विवरणों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed