{"_id":"68d2da797efd20824d053e79","slug":"suspected-cosmetic-samples-sent-for-testing-ambedkar-nagar-news-c-91-1-brp1007-142600-2025-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: संदिग्ध कॉस्मेटिक के नमूने जांच को भेजे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: संदिग्ध कॉस्मेटिक के नमूने जांच को भेजे
Tue, 23 Sep 2025 11:05 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Tue, 23 Sep 2025 11:05 PM IST
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। अकबरपुर के शहजादपुर स्थित मेसर्स शिवम एजेंसी पर औषधि निरीक्षक शैलेंद्र प्रताप सिंह ने मंगलवार को छापा मारा। इस दौरान कई औषधियों के क्रय अभिलेख मौके पर नहीं मिले। एजेंसी को तीन दिन में सभी दस्तावेज प्रस्तुत करने का निर्देश दिया।
निरीक्षण में विक्रय रजिस्टर की स्थिति भी खंगाली गई। औषधि निरीक्षक ने निर्देश दिए कि सभी नारकोटिक युक्त औषधियां लाइसेंस के बगैर न बेची जाएं, बैच नंबर अनिवार्य रूप से मिलान किए जाएं और ग्राहकों को पक्के बिल उपलब्ध कराए जाएं।
बच्चों का पाउडर और साबुन संदिग्ध प्रतीत हुए। इनके चार नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए हैं। औषधि निरीक्षक ने बताया कि रिपोर्ट आने के बाद औषधि एवं सौंदर्य प्रसाधन अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी।