Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Sunlight brought relief in the afternoon

Ambedkar Nagar News: दोपहर में धूप ने दी राहत, शाम को फिर बढ़ी ठंड

Sun, 29 Nov 2026 10:52 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 29 Nov 2026 10:52 PM IST
विज्ञापन
Sunlight brought relief in the afternoon
कलेक्ट्रेट के निकट पार्क में रविवार दोपहर धूप ​खिलने पर झूला झूलतीं ब​च्चियां। संवाद
अंबेडकरनगर। जिले में रविवार को मौसम का मिजाज दिनभर बदलता रहा। सुबह ठंड के चलते लोगों की दिनचर्या प्रभावित रही, जबकि दोपहर में धूप खिलने से राहत मिली। रविवार को जिले का अधिकतम तापमान 26 और न्यूनतम 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

सुबह करीब 10 बजे तक अकबरपुर में सामान्य दिनों की अपेक्षा कम चहल-पहल रही। साप्ताहिक अवकाश होने के कारण नौकरीपेशा लोगों को घर से निकलने की जल्दी नहीं थी। ठंड के चलते बच्चे भी घरों में ही रहे। स्कूल जाने वाले बच्चों और कामकाज के लिए निकलने वाले लोगों को गर्म कपड़ों का सहारा लेना पड़ा।
विज्ञापन

दोपहर में धूप निकलने से मौसम सुहाना हो गया। इसका असर पार्कों में भी दिखाई दिया। कलेक्ट्रेट के निकट पार्क और राजकीय उद्यान परिसर में बच्चे खेलते नजर आए। वहीं, लोगों ने भी धूप में बैठकर समय बिताया। सुबह की सुस्ती के बाद दोपहर में शहर की गतिविधियां बढ़ गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि, शाम होते ही मौसम ने फिर करवट ली। धूप कम होने के साथ ठंड बढ़ने लगी। लोग गर्म कपड़े पहनकर बाजार पहुंचे। साप्ताहिक अवकाश के चलते दोपहर तक बाजारों में सन्नाटा रहा, लेकिन शाम को घरेलू जरूरतों का सामान खरीदने वालों की आवाजाही बढ़ गई।

कटेहरी के तिवारीपुर निवासी रामसूरत वर्मा ने बताया कि दोपहर में धूप निकलने से राहत मिलती है, लेकिन शाम होते ही ठंड बढ़ जाती है। वहीं, अकबरपुर के अरियौना निवासी रामलाल यादव ने बताया कि मौजूदा ठंड गेहूं की फसल के लिए अनुकूल है। हालांकि, पाला पड़ने पर आलू, मटर और अन्य सब्जियों की फसलों को नुकसान पहुंच सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed