फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Sugarcane survey will start in 49 circles from today

49 सर्किल में आज से शुरू होगा गन्ना सर्वे

Tue, 19 Apr 2022 11:30 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 19 Apr 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Sugarcane survey will start in 49 circles from today
अंबेडकरनगर। जिले में इस वर्ष गन्ना विभाग 10 दिन पूर्व 20 अप्रैल से ही गन्ना सर्वे कार्य शुरू करेगा। इसके लिए चीनी मिल कर्मियों एवं गन्ना विभाग कर्मियों की बैठक बीते दिन जिला गन्ना अधिकारी डॉ. हरिकृष्ण गुप्त ने की। इसमें सभी गन्ना पर्यवेक्षकों/समिति कर्मचारियों को टोपी और साफा देकर उन्हें अच्छी प्रकार से सर्वे करने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

सर्वेक्षण टीम को निर्देश दिए गए कि सर्वे करने के एक दिन पूर्व संबंधित ग्राम में इसका प्रचार-प्रसार अवश्य करा दिया जाए। सर्वेक्षण के लिए जनपद में 49 सर्किल बनाए गए है। इसमें 34 गन्ना पर्यवेक्षक/समिति कर्मचारी एवं 49 चीनी मिल कर्मचारी लगे हैं। सर्वेक्षण से पूर्व कृषकों द्वारा पर ऑनलाइन घोषणा पत्र भरा जाएगा। घोषणा पत्र में सभी सूचनाओं का सत्यापन सर्वेक्षण के समय किया जाएगा। यदि किसान ऑनलाइन घोषणा पत्र नहीं भरेंगे तो उनका सट्टा आगामी पेराई सत्र 2022-23 में कभी भी बंद किया जा सकता है।
विज्ञापन

सर्वेक्षण एचएचसी मशीन/एंड्रायड बेस्ड मशीन से होगा। सर्वेक्षण कार्य एक तरफ से सभी गन्ने के प्लाट का किया जाएगा। सर्वेक्षण उसी किसान के नाम किया जाएगा, जिसके नाम राजस्व अभिलेखों में भूमि दर्ज हैं। ऐसे किसान जिन्होंने इस वर्ष गन्ना बोया हो, वह समिति का सदस्य बनने के लिए आवश्यक अभिलेख देकर 30 सितंबर 2022 तक बन सकते हैं। जिला गन्ना अधिकारी ने गन्ना विकास निरीक्षकों, सचिव सहकारी गन्ना विकास समिति एवं ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक को सर्वेक्षण कार्य का औचक निरीक्षण करने एवं सर्वेक्षण कर्मचारियों की फील्ड में उपस्थिति का भी अवलोकन करते रहने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहा कि सर्वे के समय किसान अपने प्लाट पर मौजूद रहें, ताकि सही सर्वेक्षण हो सके एवं पेराई सत्र के दौरान उन्हें असुविधा का सामना न करना पड़े। यदि कोई प्लाट सर्वेक्षण में छूट जाता है तो पेराई सत्र 2022 में दोबारा फीड नहीं कराया जायेगा। गन्ना अधिकारी ने सभी कर्मचारियों को सर्वे कार्य पूरी पारदर्शिता और गंभीरता के साथ करने का निर्देश दिया। कहा कि सर्वे के दौरान संबंधित क्षेत्र के किसानों से संपर्क स्थापित करें, जिससे सर्वे में कार्य में किसी तरह की गड़बड़ी सामने न आए। कहा कि किसानों की सुविधा को देखते हुए इस बार सर्वे कार्य गत वर्ष के सापेक्ष 10 दिन पहले शुरू किया जा रहा है। 20 अप्रैल से सर्वे टीम निर्धारित क्षेत्रों में जाकर सर्वे का कार्य शुरू करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed