फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Sugar Mill Started

चीनी मिल में पेराई सत्र शुरू, 23 से होगी गन्ने की खरीद

Sat, 16 Nov 2019 10:39 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 16 Nov 2019 10:39 PM IST
विज्ञापन
Sugar Mill Started
अंबेडकरनगर। चीनी मिल अकबरपुर में शनिवार को पूजा-अर्चना के साथ पेराई सत्र के शुभारंभ की घोषणा की गई। चीनी मिल प्रबंधन के अनुसार बाहरी क्रय केंद्रों पर 23 नवंबर व चीनी मिल गेट पर 24 नवंबर से गन्ने की खरीद शुरू कर दी जाएगी। इसके लिए गन्ना पर्ची भी जारी कर दी गई है। इस वर्ष भी सभी केंद्रों पर इलेक्ट्रानिक तौल कांटे से गन्ने की खरीद की जाएगी।
विज्ञापन

चीनी मिल अकबरपुर में प्रतीक्षित पेराई सत्र का शुभारंभ शनिवार को इंडेंट पूजन के साथ कर दिया गया। वरिष्ठ महाप्रबंधक सुनील कुमार यादव ने पेराई सत्र का शुभारंभ करते हुए बताया कि 105 लाख क्विंटल गन्ना पेराई का लक्ष्य इस बार रखा गया है। किसानों के गन्ने की खरीद बेहतर ढंग से की जाएगी। इसके लिए सभी जरूरी निर्देश दे दिए गए हैं। गन्ना किसानों को कोई भी असुविधा नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन

महाप्रबंधक गन्ना प्रदीप सालार ने बताया कि क्रय केंद्रों पर इलेक्ट्रानिक तौल कांटे स्थापित होंगे, जिससे किसानों को सहूलियत हो सके। बाहरी क्रय केंद्रों पर अधिकतम वजन ट्राली सहित 60 क्विंटल ही मान्य होगा। मिल गेट पर टैक्ट्रर ट्राली सहित कुल वजन 120 कुंतल लिया जाएगा। मिल से बाहरी केंद्रों पर गन्ने की खरीद 23 नवंबर से शुरू होगी, जबकि मिल गेट पर 24 नवंबर से गन्ने की खरीद की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों से आहवान करते हुए गन्ना अधिकारियों ने कहा कि कच्चा गन्ना कई तरह की मुश्किल खड़ा करता है। इसलिए किसान कच्चा गन्ना कतई न काटे। कच्चा गन्ना का मतलब बिना पर्ची प्राप्त हुए गन्ने से है। ऐसे में पर्ची प्राप्त होने के बाद ही गन्ने की कटाई करें। पर्ची मिलने के इंतजार में कटाई के बाद गन्ने के वजन में लगातार कमीं आती रहती है। इस बीच शनिवार को पेराई सत्र के शुभारंभ मौके पर चीन मिल के कई अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed