{"_id":"6acd15d119185b14c70dab57","slug":"selection-of-10-girls-for-the-state-level-kabaddi-competition-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1014-166903-2026-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: प्रदेशीय कबड्डी प्रतियोगिता के लिए 10 बालिकाओं का चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: प्रदेशीय कबड्डी प्रतियोगिता के लिए 10 बालिकाओं का चयन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। प्रदेशीय समन्वय जूनियर बालिका कबड्डी प्रतियोगिता के लिए सोमवार को शहर के एकलव्य स्टेडियम में जिला स्तरीय चयन ट्रायल आयोजित किया गया। इसमें जिले की 20 बालिकाओं ने हिस्सा लिया। खिलाड़ियों की शारीरिक क्षमता, फुर्ती, संतुलन और खेल कौशल के आकलन के बाद 10 बालिकाओं का चयन किया गया।
ट्रायल के दौरान खिलाड़ियों की दिशा बदलने की क्षमता, मैदान पर सक्रियता, रेडिंग और डिफेंस की तकनीक परखी गई। साथ ही विरोधी पाले में जाकर सुरक्षित लौटने, रेडर को रोकने और टीम के साथ तालमेल बनाने की क्षमता का भी आकलन किया गया।
चयनित खिलाड़ियों में स्वीटी, साक्षी, सुकन्या, साक्षी कुमारी, रिया पाल, लक्ष्मी, जियाशा, प्रतिभा, शिवांगी शर्मा और अन्नू शामिल हैं।
जिला क्रीड़ा अधिकारी डॉ. मंजूर आलम अंसारी ने बताया कि चयनित खिलाड़ी मंगलवार को अयोध्या के डाभासेमर स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर अंतरराष्ट्रीय क्रीड़ा संकुल में मंडल स्तरीय ट्रायल में हिस्सा लेंगी। यहां सफल होने वाली खिलाड़ियों को 15 से 17 अक्तूबर तक मुरादाबाद में होने वाली प्रदेशीय समन्वय जूनियर बालिका कबड्डी प्रतियोगिता में खेलने का अवसर मिलेगा।