फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Sugar Cane

गन्ना किसानों का 21 करोड़ से अधिक दबाए बैठी है अकबरपुर चीनी मिल

Tue, 25 Aug 2020 10:15 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 25 Aug 2020 10:15 PM IST
विज्ञापन
Sugar Cane
अंबेडकरनगर। चार माह से अधिक बीत चुका है, लेकिन पांच हजार से अधिक किसानों के करीब 21 करोड़ रुपये का भुगतान अकबरपुर चीनी मिल, मिझौड़ा ने नहीं किया है। भुगतान के लिए संबंधित किसान लगातार चीनी मिल का चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन सिर्फ आश्वासन ही दिया जा रहा है। भुगतान न होने से कोरोना संकट के बीच किसानों को विभिन्न प्रकार की मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। किसानों का कहना है कि मौजूदा समय में खाद बीज की जरूरत है, लेकिन भुगतान न होने से उन्हें विभिन्न प्रकार की समस्याएं झेलने को मजबूर होना पड़ रहा है। किसानों के हित को देखते हुए अविलंब भुगतान कराया जाए।
विज्ञापन

गन्ना किसानों की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। पांच हजार से अधिक ऐसे गन्ना किसान हैं, जिन्हें बकाया भुगतान के लिए बार बार अकबरपुर चीनी मिल कार्यालय का चक्कर लगाने को मजबूर होना पड़ रहा है। चीनी मिल के अनुसार लगभग 21 करोड़ रुपये का भुगतान होना शेष है। चीनी मिल प्रशासन अभी पांच अप्रैल तक गन्ने की बिक्री करने वाले किसानों का ही भुगतान कर सका है। चीनी मिल में पेराई का कार्य 26 अप्रैल तक चला। शासनादेश के अनुसार, गन्ना बिक्री के एक माह के अंदर भुगतान कर दिया जाना चाहिए, लेकिन चार माह से अधिक समय बीत चुका है और अब तक भुगतान नहीं हो सका है।
विज्ञापन

इससे संबंधित किसानों को विभिन्न प्रकार की आर्थिक मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। कटरिया सम्मनपुर के गन्ना किसान रामजीत जायसवाल ने कहा कि उन्होंने 13 अप्रैल को गन्ना की बिक्री की थी। अब तक भुगतान नहीं हो सका है। वह बार-बार चीनी मिल का चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन शीघ्र ही भुगतान कर दिए जाने का आश्वासन दिया जा रहा है। कहा कि मौजूदा समय में खाद के लिए राशि की जरूरत है। कोरोना संकट के चलते उन्हें आर्थिक तंगी से जूझना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उस पर से भुगतान भी नहीं हो सका है। बरधाभिउरा के मंगल वर्मा व सोनगाव के राजेंद्र ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि चीनी मिल प्रशासन को किसानों के हित की कोई परवाह ही नहीं है। गन्ना किसान विभिन्न प्रकार के आर्थक संकट संकट से जूझ रहे हैं, लेकिन जिम्मेदारों द्वारा कोई गंभीरता नहीं दिखाई जा रही है। कहा कि किसानों के हित को देखते हुए अतिशीघ्र भुगतान कराया जाए। उधर, सहायक महाप्रबंधक गन्ना अरविंद सिंह ने बताया कि जल्द ही गन्ना किसानों का बकाया भुगतान कर दिया जाएगा। प्रक्रिया लगातार अमल में लाई जा रही है। किसानों का भुगतान रोकने का सवाल ही नहीं उठता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed