फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Suddenly the roof of the panchayat building sat

अचानक बैठ गई पंचायत भवन की छत

Thu, 02 Sep 2021 10:41 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 02 Sep 2021 10:41 PM IST
विज्ञापन
Suddenly the roof of the panchayat building sat
राजेसुल्तानपुर। जहांगीरगंज विकास खंड अंतर्गत मदैनिया गांव में पंचायत भवन के छत की ढलाई के दौरान शटरिंग की गड़बड़ी के चलते छत भरभरा कर बैठ गई। गनीमत रही कि काम कर रहे मजदूर बाल-बाल बच गए। बताया जाता है कि ग्राम पंचायत अधिकारी स्वयं पंचायत भवन का निर्माण कार्य अपनी देखरेख में करा रहे हैं, और गुणवत्ता के अभाव के चलते पंचायत भवन की छत भरभरा कर बैठ गई।
विज्ञापन

स्थानीय ग्रामीणों के मुताबिक बुधवार की शाम को पंचायत भवन के छत की ढलाई का काम चल रहा था। इसी दौरान अचानक छत बैठने लगी तो मजदूरों में अफरातफरी मच गई। मजदूरों ने छत के किनारे लटक कर अपनी जान बचाई। इस संबंध में खंड विकास अधिकारी से वार्ता करने का प्रयास किया गया तो उनका फोन बंद मिला। वहीं एडीओ पंचायत जितेंद्र प्रजापति ने बताया कि शटरिंग गड़बड़ ढंग से हुई थी। इसके चलते छत बैठ गई फिर से सही करा कर निर्माण कार्य कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed