फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Success will come only on the basis of strong organization

मजबूत संगठन के आधार पर ही मिलेगी सफलता

Mon, 13 Sep 2021 11:27 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 13 Sep 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
Success will come only on the basis of strong organization
अंबेडकरनगर जिला मुख्यालय पर बसपा द्वारा आयोजित कै डर कैंप को सम्बोधित करते मुख्य अतिथि। - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
अंबेडकरनगर। बहुजन समाज पार्टी के अकबरपुर विधानसभा क्षेत्र के कैडर केंप का आयोजन रतनपुर में हुआ। एक दिवसीय कैडर कैंप में कार्यकर्ताओं से आह्वान किया गया कि आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर अभी से तैयारियों में जुट जाएं।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री व मुख्य सेक्टर प्रभारी धर्मवीर सिंह अशोक ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में बहुजन समाज पार्टी की एक बार फिर से सरकार बनने जा रही है। आम आदमी का भाजपा, सपा व कांग्रेस से मन ऊब चुका है। सभी को बहन मायावती के शासनकाल की याद आ रही है। बसपा के शासनकाल में न सिर्फ प्रदेश का तेजी से विकास हुआ था, बल्कि कानून का राज था। मौजूदा समय में प्रदेश में पूरी तरह से जंगलराज है।
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं से अपील की कि बूथस्तर पर संगठन को मजबूत करें। मजबूत संगठन के आधार पर ही किसी भी सफलता को आसानी के साथ हासिल किया जा सकता है। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अरविंद गौतम ने की, जबकि कार्यक्रम के संयोजक बृजेश यादव एडवोकेट रहे। इस दौरान अरविंद कुमार, उमाकांत, पप्पू सोनी, रामवृक्ष यादव, नंदकिशोर, सुरजीत, रिंकू पाण्डेय, राकेश यादव, मनीष, करमसिंह आदि मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed